SSC GD Result आने से पहले बड़ी खुशखबरी! 46000 पदों पर होगी भर्ती, देखें लिस्ट

SSC GD  2024 revised vacancy list
Common Creatives

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का इतंजार कर रहे लोगों के लिए रिजल्ट से पहले इस भर्ती में बढ़ गई हैं वैकेंसी संख्या। चलिए आपकी इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल के नतीजों के बीच युवाओं के लिए खासी जानकारी सामने आई है। बता दें कि रिजल्ट से पहले ही भर्ती में कई पदों की संख्या बढ़ गई है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 13 जून को जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबलों की भर्ती के लिए संशोधित रिक्ति सूची घोषित की। एसएससी जीडी भर्ती 2024 सूची आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए स्टेट-वाइज, कैटेगरी-वाइज, बल के आधार पर और लिंग के आधार पर जानकार जारी की गई है।

26,000 नहीं अब होगी 46,617 पदों पर भर्ती

आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिक्तियों के पदों की संख्या बढ़ाकर 46,617 कर दी है। इनमें से 41,467 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 5,150 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इससे पहले लगभग 26,000 जीडी कांस्टेबल रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

आंसर की जारी हो चुकी

जीडी वैकेंसी में महिलाओं के कुल 5150 पद और पुरुषों के कुल 41467 पद हैं। दोनों ही श्रेणी में अच्छी संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वैकेंसी की संख्या बढ़ने से पहले आपको बता दें कि जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की भी जारी कर दी गई है। 

SSC GD Result के बाद होगा फिजिकल

जो उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे उन्हें बाद में फिजिकल, पाईटी और पीएसटी से गुजरना होगा, इसके बाद दोनों चरणों में अभ्यर्थी उत्तीर्ण होंगे। फिर उन्हें दस्तावेज वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही फाइल मेरिट के आधार पर आयोग चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी करेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़