महेंद्र सिंह धोनी के घर आया एक नन्हा मेहमान, पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

A little guest came to Mahendra Singh Dhoni house
रेनू तिवारी । Nov 26 2021 5:10PM

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर और अपने फैंस को चेतक नाम से घोड़े से इंट्रोड्यूज करवाया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ' हमारे घर में चेतक आपका स्वागत है. आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं, आपने लिली (कुत्ता) से भी मुलाकात की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब आइपीएल की ट्रोफी चौथी बार चैन्नई सुपरकिंग के नाम करवायी तो माही के फैंस खुशी से झूम उठे। जीत वाले दिन हम सभी ने धोनी की पत्नी  साक्षी धोनी को मैदान में धोनी को बधाई देते हुए देखा। साक्षी धोनी तस्वीरों में पहले से कुछ मोटी दिखायी दे रही थी जिसके बाद यह अफवाह फैल गयी कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंबई का 26/ 11 आतंकवादी हमला , बॉलीवुड ने शहीदों, मृतकों को श्रद्धांजलि दी

साक्षी धोनी प्रेग्नेंट है लेकिन यह खबरे मात्र अफवाह निकली। परिवार की तरफ से इस तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया। चलों बच्चा न सही लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के घर एक नन्हा मेहमान जरूर आया है। इस बात की जानकारी धोनी की पत्नी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर दी हैं।

इसे भी पढ़ें: एक दूसरे के साथ खास बॉन्डिंग शेयर हैं बॉलीवुड के ये देवर-भाभी

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर और अपने फैंस को चेतक नाम से घोड़े से इंट्रोड्यूज करवाया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ' हमारे घर में चेतक आपका स्वागत है. आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं, आपने लिली (कुत्ता) से भी मुलाकात की। हम आपको अपने परिवार में आपका स्वागत करते हैं' 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़