Bangla Tigers का ऐतिहासिक प्रदर्शन, Pakistan को धूल चटाकर WTC में भारत से निकला आगे

पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी टेस्ट श्रृंखला जीतकर बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है, दूसरे मैच में टीम ने 78 रनों से जीत हासिल की। इस जीत का सीधा असर WTC अंक तालिका पर पड़ा, जहाँ बांग्लादेश 58.33% अंकों के साथ भारत को छठे स्थान पर धकेलकर पांचवें पर पहुँच गया।
सिलहट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 78 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली हैं। बता दें कि बांग्लादेश ने इससे पहले भी 2024 में पाकिस्तान की धरती पर पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया था और अब घरेलू मैदान पर भी लगातार दूसरी बार श्रृंखला जीत दर्ज की है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था। चौथे दिन तक मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा की साझेदारी ने पाकिस्तान को मुकाबले में बनाए रखा था, लेकिन अंतिम दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म कर दी।
बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े नायक बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम रहे हैं। उन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट झटककर पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तोड़ दिया हैं। गौरतलब है कि अंतिम दिन ताइजुल इस्लाम ने दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है।
मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए संघर्ष जरूर किया और 94 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें शोरीफुल इस्लाम ने आउट कर दिया। रिजवान के आउट होते ही पाकिस्तान की हार लगभग तय हो गई थी। पाकिस्तान की पूरी टीम 358 रन पर सिमट गई।
इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से कप्तान शान मसूद, बाबर आजम और सलमान आगा ने भी उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन कोई बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सका हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश ने पूरे मैच में दबाव बनाए रखा और हर महत्वपूर्ण मौके पर विकेट निकालने में सफलता हासिल की है।
बता दें कि पहले टेस्ट में भी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रन से हराया था। शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले के बाद सिलहट में भी बांग्लादेश ने दमदार प्रदर्शन दोहराया।
इस श्रृंखला जीत का असर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका पर भी पड़ा हैं। बांग्लादेश अब 58.33 प्रतिशत जीत अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया हैं, जबकि भारत छठे स्थान पर खिसक गया हैं। पाकिस्तान की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि बांग्लादेश पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार सुधार करता दिखाई दे रहा हैं। घरेलू परिस्थितियों में उनकी स्पिन गेंदबाजी अब बड़ी टीमों के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी श्रृंखला जीत ने यह साफ कर दिया है कि बांग्लादेश अब एशियाई टेस्ट क्रिकेट में मजबूत दावेदार बन चुका हैं।
अन्य न्यूज़















