India vs Afghanistan ODI Series | हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए Virat Kohli

Virat Kohli
ANI
रेनू तिवारी । Jun 4 2026 11:16AM

भारतीय बल्लेबाजी के सुपरस्टार विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए। तीन मैचों की श्रृंखला 13 जून को धर्मशाला में शुरू होगी।

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। भारतीय बल्लेबाजी के सुपरस्टार और पूर्व कप्तान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव (Hamstring Strain) के कारण सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक विश्वसनीय सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।" दोनों देशों के बीच तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 13 जून को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर शुरू होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: Indonesia Badminton Open: PV Sindhu का सफर खत्म, दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आन से यंग ने फिर दी शिकस्त

अपनी शानदार फिटनेस के लिए मशहूर 37 वर्षीय कोहली ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में नाबाद अर्धशतक लगाया था। कोहली के बाहर हो जाने से आगामी वनडे श्रृंखला की चमक भी फीकी पड़ गई है।

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली में सब चलता है...' मालिक लवकेश बजाज का कबूलनामा, लालच के चक्कर में 6 की जगह बना दिए थे 25 कमरे | Delhi Hotel Fire Tragedy

भारत का यह पूर्व कप्तान अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलता है लेकिन अब भी वह दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अब यह देखना बाकी है कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। वह भी कोहली की तरह अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत की तरफ से खेलते हैं। आईपीएल के दौरान रोहित की हैमस्ट्रिंग में भी खिंचाव आ गया था और उन्हें कुछ मैच से बाहर रहना पड़ा था। उन्हें फिटनेस के आधार पर ही टीम में शामिल किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़