Live

IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, रोहित-अर्शदीप का बेहतरीन प्रदर्शन

 IND vs AUS
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jun 24 2024 7:04PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी।

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी।  

 

इससे पहले, भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 7 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 92 रन बनाए। टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उथरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली दूसरे ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वह हेजलवुड का शिकार बने। इसके बाद रोहित ने तूफानी तेवर दिखाए। 

रोहित ने स्टार्क के ओवर से 29 रन निकाले और दमदार बल्लेबाज जारी रखी। रोहित एक समय शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन स्टार्क ने उनकी पारी कां अंत किया। रोहित ने 41 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और आठ छक्के जड़े। रोहित टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। रोहित के आउट होते ही भारत की पारी धीमी हो गई, फिर सूर्या और शिवम दुबे ने पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन इसके बाद सूर्या भी आउट हो गए , फिर दुबे और हार्दिक पंड्या ने कुछ अच्छे शॉट खेल टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

Jun 24, 2024

23:55

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

रोहित शर्मा की बेहतरी बल्लेबाजी के बाद अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने रोहित शर्मा के 92 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टी20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन ही बना सकी और उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर महज 181 रन ही बना सकी और उसे लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है।

Jun 24, 2024

23:35

IND vs AUS: भारत को टिम डेविड के रूप में सातवीं सफलता

अर्शदीप सिंह ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने टिम डेविड को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को अब 13 गेंदों में 40 रन बनाने हैं।

Jun 24, 2024

23:31

IND vs AUS: भारत को मिली छठी सफलता

अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया को मैथ्यू वेड के रूप में छठा झटका दिया है। वेड का कैच कुलदीप यादव ने लपका। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 153/6 है।

Jun 24, 2024

23:26

जसप्रीत बुमराह ने दिलाई भारत को बड़ी सफलता

ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत की ओर ले जा रहे ट्रैविस हेड को आखिरकर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। हेड का विकेट गिरना भारत के लिए बड़ी सफलता है। बुमराह ने ट्रैविस हेड को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। हेड ने इस दौरान 43 गेंदों पर 73 रन की पाारी खेली। 

Jun 24, 2024

23:14

IND vs AUS: अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया को दिया चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है। भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने मार्कस स्टोइनिस को महज 2 रन पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया है। 

Jun 24, 2024

23:09

IND vs AUS: कुलदीप यादव ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता

कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को 20 रन पर क्लीन बोल्ड किया है। फिलहाल मैक्सवेल के आउट होने के बाद क्रीज पर हेड का साथ मार्कस स्टोइनिस देने आए हैं। 

Jun 24, 2024

22:53

ट्रेविस हेड का अर्धशतक पूरा

महज 24 गेंदों में ट्रैविस हेड ने अपनी फिफ्टी पूरी की है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी 100 के पार पर पहुंच गया है। 

Jun 24, 2024

22:52

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

 कप्तान मिचेल मार्श को कुलदीप यादव ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान मार्श ने 37 रन बनाए।

Jun 24, 2024

22:31

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 55 रन हो गया है। वहीं क्रीज पर ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की जोड़ी डटी हुई है। जबकि भारत को विकेट की तलाश है। 

Jun 24, 2024

22:16

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

 ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 6 रन के स्कोर पर ही लग गया। अर्शदीप सिंह ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। वह सिर्फ 6 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान मिचेल मार्श उतरे हैं। 

Jun 24, 2024

22:03

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी का आगाज

भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज हो गया है। जहां उसे 20 ओवर में 206 रन बनाने हैं। वहीं बल्लेबाजी की शुरुआत करने ओपनिंग जोड़ी डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड करने आई है। वहीं गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।

Jun 24, 2024

21:57

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दिया 206 रन का टारगेट

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। भारत ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा। इस वर्ल्ड कप में ये पहली बार है जब टीम इंडिया ने 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

Jun 24, 2024

21:51

IND vs AUS: भारत का स्कोर 200 के पार

डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। फिलहाल भारत के लिए क्रीज पर जडेजा और पंड्या हैं। 

Jun 24, 2024

21:48

IND vs AUS: भारत को पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पांचवां झटका शिवम दुबे के रूप में लगा है। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान दुबे ने 28(22) बनाए। फिलहाल भारत का स्कोर- 195/5

Jun 24, 2024

21:28

सूर्याकुमार यादव हुए आउट, भारत को चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का एक और विकेट गिर गया है। सूर्यकुमार यादव को मिचेल स्टार्क ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान सूर्या ने 16 गेंदों में 31 रन बनाए। 

Jun 24, 2024

21:23

IND vs AUS: भारत का स्कोर 150 के पार

तीन विकेट के गिरने के बाद भारतीय टीम संभालने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का स्कोर 150 के पार हो गया है। जहां सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 

 

Jun 24, 2024

21:12

IND vs AUS: शतक से चूके कप्तान रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक से चूक गए हैं। मिचेल स्टार्क ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके भारत को तीसरा झटका दिया है। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 92 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 8 छक्के भी जड़े। 

Jun 24, 2024

20:55

IND vs AUS: भारत का स्कोर 100 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8.4 ओवर में ही भारत को स्कोर 100 रन हो गया है। इसके साथ ही भारतीय टीम के नाम टी20 क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे कम समय में 100 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। फिलहाल, भारत के दो विकेट गिर चुके हैं। 

Jun 24, 2024

20:52

IND vs AUS: भारत को दूसरा झटका, ऋषभ पंत हुए आउट

भारत की तेज शुरुआत के बाद टीम को दूसरा झटका लगा है। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बन गए। वह लंबा शॉट खेलने चाह रहे थे लेकिन जोश हेजलवुड को अपना कैच थमा बैठे। पंत रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को मजबूती दे रहे थे लेकिन उनका विकेट गिरने से भारत को बड़ा झटका लगा है। 

 

 

Jun 24, 2024

20:38

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने जड़ी फिफ्टी

डैरेन सैमी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी फिफ्टी जड़ी है। रोहित ने महज 19 गेंदों में ये अर्धशतक जड़ा है। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े हैं। साथ ही कमिंस के इस ओवर में उन्होंने 15 रन बटोरे हैं।

Jun 24, 2024

20:32

IND vs AUS: बारिश रुकी, एक बार फिर शुरू हुआ मैच

सेंट लूसिया में बादलों की आंख मिचोली का खेल जारी है। फिलहाल, बारिश रुक गई है और मैच दोबारा से शुरू हो गया है। भारतीय टीम कर रही बल्लेबाजी।

Jun 24, 2024

20:26

IND vs AUS: बारिश के खलल से रुका मैच

सेंट लूसिया में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। जिस कारण डैरेन सेमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच बीच में ही रोका गया है। इस मैच में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा और विराट कोहली के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। 

Jun 24, 2024

20:10

IND vs AUS: विराट कोहली डकआउट, भारत को पहला बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारत को पहला बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली डक आउट हुए हैं, उन्हें जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा है। 

Jun 24, 2024

20:02

IND vs AUS: भारत की पारी का आगाज

 सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां, टॉस गंवाकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं भारत की तरफ से ओपनिंग करने रोहित शर्मा और विराट कोहली आए हैं जबकि विपक्षी टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। 

Jun 24, 2024

19:44

टॉस के बाद दोनों कप्तानों के बयान

भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बाद मिचेल मार्श ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ये क्वार्टर फाइनल है। इसका बेसब्री से इंतजार है। भारत के खिलाफ बड़ी चुनौती है। हम पहले भी इस स्थिति में रहे हैं, अब हम मैच जीतना जरूरी है। हमारे पास एक अनुभवी टीम है, एक बेहतरीन स्टाफ है। 

वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन हम अब पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। यहां ओवरकास्ट कंडीशन भी मायने रखती हैं। हमने खुद को अच्छी तरह से ढाल लिया है। उम्मीद है कि एक और गेम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस टूर्नामेंट में हर गेम मायने रखता है। 
 

Jun 24, 2024

19:39

IND vs AUS: दोनों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड। 

Jun 24, 2024

19:38

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

सेंट लूसियामें खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। वहीं भारतीय प्लेइंग इलेव में कोई बदलाव नहीं है।

Jun 24, 2024

19:12

IND vs AUS: विराट कोहली के पास बाबर आजम को पछाड़ने का मौका

बता दें कि, इस मुकाबले में अगर विराट कोहली 43 रन बनाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ देंगे। कोहली के नाम मौजूदा समय में 4103 रन हैं जबकि बाबर के नाम 4145 रन हैं।

Jun 24, 2024

19:10

IND vs AUS: मौसम अपडेट

सेंट लूसिया में फिलहाल बारिश रुक चुकी है। मौसम साफ है, सूरज निकल आया है। अगर मौसम इसी तरह का रहा तो मैच निर्धारित समय पर ही शुरू होगा। 

Jun 24, 2024

19:09

IND vs AUS: पिच रिपोर्ट

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में अब तक 180 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं और ज्यादाकर मैचों में टीमों की तरफ से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। अफगानिस्तान के खिालफ वेस्टइंडीज द्वारा बनाया गया 218 रन का स्कोर इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैदान पर दूसरी पार में 197 रन बने हैं। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है। 

Jun 24, 2024

19:08

IND vs AUS: 7.30 बजे होगा टॉस

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले का टॉस शाम 7.30 बजे होगा। 

Jun 24, 2024

19:07

IND vs AUS: दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

Jun 24, 2024

19:07

IND vs AUS: सेमीफाइनल के टिकट के लिए भिड़ंत

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है। उसने टूर्नामेंट में लगातार पांच जीते हैं। रोहित ब्रिगेड की नजर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर सेमीफाइनल का टिकट कंपर्म करने पर होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला है। 

Jun 24, 2024

19:06

IND vs AUS: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 मुकाबला खेला जाना है। ये हाई-वोल्टेड मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रात 8 बजे से शुरू होगा।

 

अन्य न्यूज़