IND vs CAN T20 World Cup 2024 Highlights: मैदान गीला होने के कारण भारत-कनाडा मैच हुआ रद्द
भारत और कनाडा के बीच मैच में टॉस भी नहीं हो सकता और अंपायर ने दो बार मैदान का नीरीक्षण करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। फ्लोरिडा में मैच से पहले काफी बारिश हुई थी जिस कारण मैदान गीला था। मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने की काफी कोशिश की।
आखिर में जिसकी आशंका थी हुआ वही, शनिवार 15 जून 2024 को भारत और कनाडा का मैच मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया है। लॉडरहिल में खेले जाने वाले मैच में शुरू से ही बारिश का साया था, जिस कारण एक भी गेंद बिना फेंके बारिश की भेंट चढ़ गया।
इस मैच में टॉस भी नहीं हो सकता और अंपायर ने दो बार मैदान का नीरीक्षण करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। फ्लोरिडा में मैच से पहले काफी बारिश हुई थी जिस कारण मैदान गीला था। मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने की काफी कोशिश की।
भारतीय टीम ग्रुप-ए से पहले ही सुपर आठ में प्रवेश कर चुकी है और इस मैच के रद्द होने से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के पास सुपर 8 से पहले अपनी बेंच स्ट्रेग्थ को परखने का अच्छा मौका है। भारतीय टीम अब सुपर आठ में 20 जून को अफगानिस्तान का सामना करेगी।
Jun 15, 2024 21:08 | भारत और कनाडा के बीच मैच बारिश के कारण रद्दलगातार बारिश के कारण भारत और कनाडा के बीच मैच को रद्द घोषित कर दिया गया है। |
Jun 15, 2024 20:14 | खिलाड़ी खेल रहे हैं फुटबॉलएक तरफ मैदान का निरीक्षण लगातार चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ी समय बिता रहे हैं। मैदान से आई तस्वीरों में दिख रहा है कि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत फुटबॉल खेल रहे हैं। |
Jun 15, 2024 20:13 | IND vs CAN: रात 9 बजे होगा मैदान का नीरीक्षणलॉडरहिल में भारत और कनाडा के बीच मुकाबला खेला जाना है। लेकिन बारिश के कारण मैदान में कवर्स लगे हुए हैं। वहीं रात 9 बजे ग्राउंड इंस्पेक्शन होगा।
|
Jun 15, 2024 19:41 | रात 8 बजे होगा पिच का निरीक्षणटी20 वर्ल्ड कप में भारत-कनाडा मैच के टॉस में देरी हो रही है। मैदान अभी खेलने लायक नहीं हैं। पिच का अगला नीरीक्षण भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगा। |
Jun 15, 2024 19:40 | मैदान पर लगे हैं कवर्समैदान से कवर्स अभी भी पूरी तरह से हटाए नहीं गए हैं। आसमान में बादलों ने डेरा लगा रखा है और नमी के चलते ग्राउंड की हालात भी खराब है। |
Jun 15, 2024 19:39 | बारिश के कारण टॉस में देरीटी20 वर्ल्ड कप में भारत-कनाडा मैच के टॉस में देरी हो रही है। मैदान अभी खेलने लायक नहीं हैं। |
Jun 15, 2024 19:38 | IND vs CAN: भारत और कनाडा के बीच मुकाबलाटी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और कनाडा मैच खेला जाएगा। हालांकि, भारतीय टीम ने सुपर 8 में क्वॉलीफाई कर लिया है जिस कारण ये मैचा बहुत अहम नहीं है। |
अन्य न्यूज़