India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

India Women Tour SA
प्रतिरूप फोटो
AI Image

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने साल के अंत में आयोजित होने वाले भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया है, जिसमें अब तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल किए गए हैं। नए शेड्यूल के तहत 9 से 12 दिसंबर तक एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा, जिसके बाद 16 से 22 दिसंबर के बीच तीन वनडे और 26 से 30 दिसंबर तक तीन टी20 मैच आयोजित होंगे। सीएसए के सीईओ फोलेट्सी मोसेकी के अनुसार, यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए आगामी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की बेहतरीन तैयारी साबित होगी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को संशोधन किया ताकि एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच के साथ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को भी इसमें शामिल किया जा सके। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 12 दिसंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 16 से 22 दिसंबर के बीच तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला आयोजित होगी।

इसे भी पढ़ें: Prayagraj में कार्यक्रम रद्द होने पर Rahul Gandhi का हुंकार: छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार

भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में एक अतिरिक्त सप्ताह तक रुकेगी और 26 से 30 दिसंबर के बीच तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी। टी20 मुकाबले बेनोनी और पोशेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे। सीएसए का मानना है कि यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए फरवरी में श्रीलंका में आयोजित होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का बेहतरीन मौका होगी।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फोलेट्सी मोसेकी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए प्रसन्नता हो रही है। त्योहारों के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को शामिल करने से हमारी महिला टीम को अगले वर्ष की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ तैयारी का मौका मिलेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम में से एक है।

इसे भी पढ़ें: ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban

तीनों प्रारूपों में उनके खिलाफ खेलने का मौका हमारे लिए बेहद अहम होगा क्योंकि हम एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं। ’’ भारतीय महिला टीम ने इस साल मार्च-अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था जहां उसे पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड में आयोजित महिला टी20 विश्व कप में आमने-सामने हुईं जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़