टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Team India
प्रतिरूप फोटो
BCCI
Kusum । Mar 3 2026 7:45PM

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, यूरोपीय राइडर कप टीम, फ्रांस की फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन और मैकलारेन फॉर्मूला वन टीम जैसी टीमों के साथ नामित किया गया है।

महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया को लॉरेंस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। वर्ल्ड चैंपियन बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकन हुआ है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने शेयर की है।  

टीम इंडिया इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है। ये वर्ल्ड कप में टी के शानदार प्रदर्शन की पहचान है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत  दौरान महिलाओं के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था। 

लॉरेस स्पोर्ट ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि, ऑस्ट्रेलिया केखिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडेअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़