पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई संजू सैमसन की अहमियत, कहा- कोहली-रोहित के बाद उनके फैंस सबसे ज्यादा

Sanju Samson
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 3 2026 4:04PM

मनोज तिवारी ने कहा कि, हर इंसान के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब उसके लिए सबकुछ सही होता है और संजू के साथ भी ऐसा ही हुआ। पिचले साल यानी आईपीएल 2025 में हमने देखा था कि दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर का गेम हुआ था और टीम के बीच बातचीत हो रही थी। लेकिन संजू उसका हिस्सी नहीं थे। उसके बाद से ही हमने अनुमान लगाया था कि कुछ गड़बड़ है।

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंस के लिए खेल रहे हैं। संजू सैमसन बल्लेबाज हैं, विकेटकीपर हैं मौका मिलने पर वह कप्तानी भी कर सकते हैं। इससे पहले संजू राजस्थान रॉयल्स के साथ थे जहां वह टीम के कप्तान भी थे। वैसे संजू का बल्ला आईपीएल 2026 के पहले लीग मैच में नहीं चला, लेकिन इसके बावजूद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बताया कि संजू सीएसके के लिए कितने अहम हैं।  

क्रिकबज से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि, हर इंसान के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब उसके लिए सबकुछ सही होता है और संजू के साथ भी ऐसा ही हुआ। पिचले साल यानी आईपीएल 2025 में हमने देखा था कि दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर का गेम हुआ था और टीम के बीच बातचीत हो रही थी। लेकिन संजू उसका हिस्सी नहीं थे। उसके बाद से ही हमने अनुमान लगाया था कि कुछ गड़बड़ है।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि जिस तरह से संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला, उनकी ये कहानी किताबों में आनी चाहिए। जिस माइंडसेट के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले थे, हालांकि, उनके साथ ज्यादती हुई थी। उनको पहले ही ओपनिंग में मौका मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब उन्हें मौका मिला तब वो मध्यक्रम में खेले और फिर उन्हें ओपन करने का मौका मिला और फिर जिस तरह से वो चमके तो आज हम गर्व से कह सकते हैं कि जिस तरह से उन्होंने अहम मैचों में प्रदर्शन किया और फिर अब वो सीएसके के साथ हैं। जो एमएस धोनी का क्रेज है ना वो संजू के आने के बाद वैसी ही रहने वाला है। यानी अगर धोनी नहीं होंगे तो उनकी कमी नहीं खलने वाली है। वो धोनी के ब्रांड के भी आगे बढाने वाले हैं।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़