Babar Azam के खराब Strike Rate पर पाक कोच का खुलासा, T20 World Cup में इसलिए नीचे भेजा

Pak T20WorldCup
AI Generated

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भारत से मिली हार को शाहीन अफरीदी को बाहर करने और बाबर आजम को निचले क्रम में भेजने का कारण मानने से इनकार किया है। उन्होंने इसे खिलाड़ियों की भूमिकाओं से जुड़ा एक रणनीतिक फैसला बताया, जिसका उद्देश्य बाबर के स्ट्राइक रेट की समस्या को सुलझाना और अन्य गेंदबाजों को मौका देना था।

पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने शुक्रवार को इन दावों को खारिज किया कि तेज गेंदबाज शाहीद अफरीदी को नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर करने और बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने का फैसला टी20 विश्व कप में भारत से मिली हार के कारण नहीं लिया गया था। भारत ने टी20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। अफरीदी ने आखिरी ओवर में 15 रन दिये थे जबकि बाबर पांच रन बनाकर आउट हो गए थे।

हेसन ने मीडिया से बातचीत में कहा ,‘‘ ऐसी बात नहीं है (शाहीन को बाहर करने और बाबर को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने का फैसला भारत से हार के कारण लिया गया)। तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को भी मौका मिलना चाहिये था।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह खिलाड़ियों की भूमिकाओं को लेकर लिया गया फैसला था।’’

हेसन ने कहा ,‘‘ बाबर को बखूबी पता है कि विश्व कप में पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट सौ से कम है। हमें उससे ऐसा प्रदर्शन नहीं चाहिये।वह मध्यक्रम में अच्छा खेलता है और अमेरिका के खिलाफ हमने देखा। एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह स्ट्राइक रेट बढा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़