T20 World Cup 2024: इंग्लैंड का 1 मैच में ही बढ़ा +3.081 हुआ नेट रनरेट, 19 गेंद में जीत दर्ज कर रचा इतिहास

T20 World Cup 2024 England
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jun 14 2024 5:49PM

गुरुवार को इंग्लैंड की टीम ने ओमान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करके टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 की उम्मीदों बनाए रखा। ओमान के खिलाफ इंग्लैंड की ये जीत कितनी बड़ी थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मैच के बाद इंग्लैंड नेट रनरेट -1.800 से बढ़कर +3.081 हो गया है।

इंग्लैंड की टीम ने गुरुवार को ओमान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करके टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 की उम्मीदों बनाए रखा। ओमान के खिलाफ इंग्लैंड की ये जीत कितनी बड़ी थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मैच के बाद इंग्लैंड नेट रनरेट -1.800 से बढ़कर +3.081 हो गया है। ओमान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए। इंग्लैंड ने ये लक्ष्य 3.1 ओवर यानी केवल 19 गेंदों में हासिल कर लिया। 

इंग्लैंड की टीम ने 101 गेंद रहते हुए 48 रन का लक्ष्य हासिल किया। ये टी20 वर्ल्ड कप में बची हुई गेंद के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2014 में श्रीलंका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 90 गेंद पहले जीत हासिल कर ली थी। उन्होंने 40 रन का लक्ष्य 5 ओवर में हासिल किया था। वहीं 101 गेंद पहले हासिल की गई ये जीत टी20 अंतरराष्ट्रीय पांचवीं सबसे बड़ी जीत है। 

इंग्लैंड के खिलाफ ओमान का 47 रन का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में चौथा सबसे छोटा स्कोर है। इस मामले में सबसे आगे श्रीलंका ही है। उन्होंने 2014 में नीदरलैंड्स को 39 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था। वहीं इसी हफ्ते वेस्टइंडीज ने यूगांडा को भी 39 के कुल स्कोर पर ऑलआउट किया था। 

इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन का स्कोर टी20 में उनके खिलाफ दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले साल 2019 में वेस्टइंडीज उनके खिलाफ 45 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं ये स्कोर ओमान का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले साल 2022 में वह नेपाल के खिलाफ 8 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़