न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पर भी हुई धनवर्षा, पाकिस्तान भी नहीं लौटा खाली हाथ, जानें पूरी जानकारी

Pakistan Cricket Team India
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 9 2026 7:45PM

भारतीय टीम को 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मात दी। वहीं उपविजेता रहने के बाद भी न्यूजीलैंड टीम पर धनवर्षा हुई।

2026 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया पर खूब सारा पैसा बरसा है। भारतीय टीम को 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मात दी। वहीं उपविजेता रहने के बाद भी न्यूजीलैंड टीम पर धनवर्षा हुई। 

आपको बता दें कि, आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए करीब 120 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा था। क्या भारत और न्यूजीलैंड के अलावा बाकी टीमों को भी प्राइज पूल का कुछ हिस्सा मिला है। यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट, किन टीमों को कितना-कितना पैसा मिला। 

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय करेंसी में करीब 27.48 करोड़ मिले हैं, ये प्राइज मनी पिछले वर्ल्ड कप से करीब 4 करोड़ॉ रुपये ज्यादा है। वहीं 2026 टी20 वर्ल्ड कप की उपविजेता न्यूजीलैंड को करीब 14.65 करोड़ रुपये का इनाम मिला है। 

विजेता-भारत- 27.48 करोड़

उपविजेता- न्यूजीलैंड- 14.65 करोड़

बाकी टीमों को कितना पैसा मिला?

सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को करीब 7.25 करोड़ रुपये मिले। इसका मतलब इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका, दोनों को 7.24 करोड़ रुपये मिले। 

सुपर 8 स्टेज में बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को 3.48 करोड़ रुपये मिले। जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.48 करोड़ रुपये मिले। 

इंग्लैंड- 7.24 करोड़

दक्षिण अफ्रीका- 7.24 करोड़

पाकिस्तान- 3.48 करोड़

जिम्बाब्वे- 3.48 करोड़

श्रीलंका- 3.48 करोड़

वेस्टइंडीज- 3.48 करोड़

ऐसा नहीं है कि ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने वाली 12 टीम खाली हाथ घर लौट गई हैं। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई, यूएसए, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नेपाल, आयरलैंड, इटली, ओमान और नामीबिया, प्रत्येक को 2.29 करोड़ रुपये का ईनाम मिला। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़