अगर बारिश में धुला IND vs ENG सेमीफाइनल मैच तो कौन होगा विजेता? जानें क्या है ICC का नियम

Wankhede Stadium
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 2 2026 5:01PM

अगर 5 मार्च को बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला रद्द हुआ तो ऐसे में रिजर्व डे का नियम लागू होगा। बता दें कि, सेमीफाइनल और फाइनल मैचो के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। अगर 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में बारिश रोड़ा बनी तो मुकाबला अगले दिन यान 6 मार्च को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चारों सेमीफाइनल टीम पक्की हो चुकी हैं। भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जाने वाली चार टीम हैं। जहां पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं 5 मार्च को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

वहीं अगर ऐसे में सेमीफाइनल मैचों के दौरान बारिश आ जाती है या  फिर किसी अन्य कारण से मुकाबला रद्दा होता है तो फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला कैसे होगा? सभी के मन में यही सवाल कौंध रहा है। 

क्या है आईसीसी का नियम?

फिलहाल, इस पर आईसीसी का नियम लागू होगा। मान लीजिए अगर 5 मार्च को बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला रद्द हुआ तो ऐसे में रिजर्व डे का नियम लागू होगा। बता दें कि, सेमीफाइनल और फाइनल मैचो के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। अगर 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में बारिश रोड़ा बनी तो मुकाबला अगले दिन यान 6 मार्च को खेला जाएगा। 

वहीं अगर रिजर्व डे में भी मैच बारिस में धुल जाता है तो फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला कैसे होगा। रिजर्व पर भी अगर खेल नहीं हो पाया तो सुपर-8 में ऊंची पोजिशन में बैठी टीम ही फाइनल में पहुंचेगी। जिसका सीधा मतलब है कि अगर दोनों रिजर्व डे में मुकाबला अगर नहीं हुआ तो साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़