Watch- फादर्स डे के मौके पर जीवा धोनी ने पापा एमएस धोनी का वीडियो किया शेयर

ms dhoni
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jun 16 2024 5:30PM

2024 में फादर्स डे पर जीवा ने एमएस धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान अपने कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही धोनी और जीवा अपने कुत्तों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

आज दुनिया भार में फार्दर डे मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत के महान क्रिकेटर एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी ने फादर्स डे 2024 के मौके पर उनके लिए एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

इस बार 2024 में फादर्स डे पर जीवा ने एमएस धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान अपने कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही धोनी और जीवा अपने कुत्तों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। 

बता दें कि, एमएस धोनी और साक्षी धोनी की साल 2010 में शादी हुई थी। जिसके बाद 2015 में जीवा का जन्म हुआ था। उस दौरान धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थे। अपने पिता के चलते जीवा पहले से ही सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। जीवा अक्सर आईपीएल के दौरान अपने पिता और उनकी टीम को चेयर करती नजर आती हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़