गोंडा में दहेज के लिए प्रताड़ित विवाहिता, पति ने रचाई दूसरी शादी; ससुराल के 6 लोगों पर केस

गोंडा में एक विवाहिता ने पति रंजीत तिवारी और ससुराल पक्ष के छह सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना व धोखे से दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे दहेज विरोधी कानून प्रवर्तन की उम्मीद जगी है।
नोएडा की निक्की भाटी एक ऐसी लड़की थी जिसे जिंदा जला दिया गया। अआरोप है कि उसे दहेज के लिए पति ने एक कलेश के दौरान पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ऐसा केवल एक मामला नहीं है। सरकार के पास दहेद के लिए मारी गयी लड़कियों के नामों की फाइलों से अलमारियां भरी पड़ी है। इसके बाद भी कोई कड़े कानून नहीं है।ताजा दहेज का मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा से आया है। गोंडा जिले में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और पति की दूसरी शादी कराने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खजुरी गांव निवासी सविता पाठक ने बुधवार को छपिया थाने में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह इसी वर्ष दो जून को रंजीत तिवारी से हुआ था।
इसे भी पढ़ें: ठाणे में महिला का सिर नाले से बरामद होने के पांच दिन बाद पति गिरफ्तार
विवाह के बाद पति रंजीत, उसकी मां, जेठ, जेठानी, देवर और ननद ने एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि विवाहिता का आरोप है कि इसी बीच उसके पति रंजीत ने छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से संबंध स्थापित कर लिया और 27 जून को उसे अपने साथ ले आया। इसके बाद रंजीत ने अपने परिवार के सदस्यों की मिलीभगत से चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय से शुल्क मामले में शीघ्र निर्णय देने का अनुरोध किया
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कहा कि जब उसने विरोध जताया तो पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे गालियां दीं, दहेज नहीं लाने की उलाहना दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह किसी तरह मायके पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला का कहना है कि 31 अगस्त को मायके पक्ष के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छपिया के थाना प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश के बाद विवाहिता की शिकायत के आधार पर पति रंजीत तिवारी समेत उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ बुधवार को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अन्य न्यूज़














