बुजुर्ग निकला 'यौन शिकारी', 121 अश्लील वीडियो मोबाइल से मिले, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

face cover
AI GENERADET IMAGE
रेनू तिवारी । Apr 4 2026 1:08PM

जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब उसे ब्लैकमेल करने वालों से बरामद फोन, पेनड्राइव और टैबलेट से शिकायतकर्ता के ही 121 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। जिस बुजुर्ग ने अपने कार्यालय से टैबलेट चोरी होने और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी, जांच के बाद पुलिस ने उसे ही महिलाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब उसे ब्लैकमेल करने वालों से बरामद फोन, पेनड्राइव और टैबलेट से शिकायतकर्ता के ही 121 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इसके बाद पीड़िताओं में से एक के सामने आने के बाद बुजुर्ग को ही यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सतपुर इलाके में बुजुर्ग के कार्यालय से कथित तौर पर एक टैबलेट चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश की थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड जब्त किया था और इन उपकरणों की जांच करने पर शिकायतकर्ता रवींद्र गणपत एरंडे की महिलाओं और दोस्तों के 121 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 16 | ₹1500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

 

पीड़िताओं में से एक ने एरंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके कई बार अलग-अलग होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद एरंडे को शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 69 (धोखाधड़ी के साधनों का प्रयोग करके यौन संबंध आदि) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

जांच में पता चला है कि एरंडे ने कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाए। पुलिस ने महिलाओं से एरंडे के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: US-Israel Iran War Day 36 Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा? ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराया, इजरायल का जवाबी हमला

एरंडे ने इस सप्ताह की शुरुआत में सतपुर पुलिस थाने में अपने कार्यालय से अपना टैबलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसने ब्लैकमेल करने वालों को पहले ही 10,000 रुपये का भुगतान कर दिया था और बृहस्पतिवार शाम को 50,000 रुपये सौंपने वाला था। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आकाश पुंडलिक बकरे, प्रकाश रामदास पनपाटिल, सूरज सुनील गवाई और श्रीपत भीमराव शिंदे को ब्लैकमेल और वसूली के प्रयास के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़