मध्यप्रदेश के छतरपुर में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pradesh
प्रतिरूप फोटो
Creative Common
Prabhasakshi News Desk । Feb 8 2025 4:04PM

छतरपुर जिले में एक व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर हरपालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

छतरपुर (मध्यप्रदेश) । मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर हरपालपुर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने बच्ची को उस समय चॉकलेट का लालच दिया जब वह एक दावत में शामिल होने जा रही थी।

पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने बताया, बच्ची के लापता होने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। एक बच्चे ने उन्हें बताया कि बच्ची को एक व्यक्ति कमरे में ले गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और बच्ची को बचाया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनोद अहिरवार (25) को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़