फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड की सगाई से नाराज युवक ने महिला को जबरन खिलाया जहर, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

Faridabad
ANI
रेनू तिवारी । Mar 21 2026 1:13PM

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवक महिला पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

फरीदाबाद में अपनी महिला मित्र की दूसरे व्यक्ति से सगाई होने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी उसका सेवन कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवक महिला पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें: Gaza की बच्ची पर बनी फिल्म ऑस्कर तक पहुंची, भारत ने लगाया बैन, क्या इजरायल है वजह? जानें पूरी कहानी

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता, जो पलवल जिले की रहने वाली है और एक निजी स्कूल में शिक्षिका है, उसने पुलिस को बताया कि आरोपी मोनू भाटी, जो नोएडा का निवासी है, पिछले आठ वर्षों से उसका दोस्त था। पीड़िता के अनुसार, जनवरी में जब उसकी सगाई कहीं और तय हुई, तो उसने मोनू से बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी। आरोपी इस बात से बेहद नाराज था और लगातार पीड़िता पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने उसकी बात मानने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: IPL में KKR की कप्तानी पर Ajinkya Rahane का मंत्र, 'शांति और सकारात्मकता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत'

पुलिस ने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर युवक उसे खुद अस्पताल ले गया, जहां दोनों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर शुक्रवार को सेक्टर-58 थाने में नोएडा निवासी आरोपी मोनू भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पलवल जिले की रहने वाली पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी आठ साल से दोस्ती थी, लेकिन जनवरी में दूसरी जगह सगाई तय होने के बाद उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़