World Brain Day 2026: आधुनिक Lifestyle और बढ़ते तनाव के बीच कैसे रखें अपने Brain को सुपर एक्टिव?

आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और डिजिटल निर्भरता के बीच मस्तिष्क स्वास्थ्य का विश्लेषण आवश्यक है जहां संतुलित आहार और नियमित व्यायाम न्यूरोलॉजिकल सुरक्षा प्रदान करते हैं। वर्ल्ड ब्रेन डे के अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए ये उपाय याददाश्त सुधारने और संज्ञानात्मक गिरावट को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है। आज की आधुनिक दौर में तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खानपान, नींद की कमी और अधिक डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक इस्तेमाल हमारे दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप हेल्दी आदतें अपनाकर न सिर्फ याददाश्त और एकाग्रता को बेहतर बना सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, यदि आप संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, मानसिक व्यायाम और तनाव पर नियंत्रण जैसी आदतें मस्तिष्क को लंबे समय तक एक्टिव और हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आइए आपको बताते हैं वर्ल्ड ब्रेन डे के मौके पर कैसे अपने दिमाग को हेल्दी रखें।
रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें
अच्छे और पर्याप्त नींद मस्तिष्क के लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं है। दरअसल, हम सोते हैं तो दिमाग पूरे दिन की जानकारी को व्यवस्थित करता है, नई यादों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता है।
असल में नींद की कमी के कारण याददाश्त कमजोर हो सकती है, एकाग्रता में कमी आ सकती है और तनाव का स्तर बढ़ सकता है। एक्सपर्ट वयस्को को हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की गुणवत्ता वाली नींद लेने की सलाह देता है। सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करने से बेहतर नींद आती है।
हेल्दी डाइट अपनाएं
दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए पोषक तत्वों की सबसे ज्यादा जरुरत है। हरे पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, अखरोट, बादाम, अलसी के बीज और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली जैसे खाद्य पदार्थ दिमाग को हेल्दी रखने में सहायता करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर भोजन मस्तिष्क को कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। अगर आप जंक फूड, अधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन ब्रेन फंक्शन ब्रेन फंक्शन पर नेगटिव इफेक्ट डालता है।
नियमित व्यायाम करें
कम से कम डेली 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें, ताकि शरीर के साथ-साथ दिमाग भी हेल्दी रहे। यदि आप तेज चाल चलते हैं, दौड़ना, योग, साइकिलिंग या हल्की एक्सरसाइज मस्तिष्क में रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं। नियमित रुप से शारीरिक गतिविधि तनाव कम करने, मूड बेहतर बनाने और याददाश्त मजबूत करने भी मदद करती है। कई रिसर्च में पता चला है कि रोजाना एक्सरसाइज करने से उम्र बढ़ती है और मानसिक समस्याओं का खतरा बना रहता है।
दिमागी एक्सरसाइज करें
आप रोजाना किताब पढ़ सकते हैं, पजल हल कर सकते हैं, सुडोकू खेल सकते हैं, शतरंज खेल सकते हैं या नई भाषा और नई स्किल सीख सकते हैं। मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह सोचने-समझने की क्षमता बेहतर करता है और याददाश्त मजबूत होती है।
तनाव कम करें
अक्सर ज्यादा तनाव हमारे दिमाग पर बुरा असर छोड़ता है। लंबे समय तक तनाव रहने से एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता और याददाश्त प्रभावित हो सकती है। तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन, योग, गहरी सांस लेने की तकनीक,संगीत सुनना या अपनी पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताना फायदेमंद होती है। दिन में आप मेडिटेशन जरुर करें।
धूम्रपान और शराब से दूरी रखें
अगर आप अत्यधिक शराब का सेवन मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपकी याददाश्त कमजोर होती है, सोचने-समझने की क्षमता घटने और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। निकोटीन और अल्कोहल रक्त वाहिकाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जिससे मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। अगर आप लंबे समय तक ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाए रखना है, तो इन आदतों से दूरी बनाएं।
स्क्रीन टाइम सीमित करें
आज के समय डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का अधिक प्रयोग आम बात है। लेकिन जरुरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम दिमाग पर नेगटिव इफेक्ट डाल सकता है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, सिरदर्द, नींद की समस्या और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हर 30 से 40 मिनट के बाद कुछ देर के लिए ब्रेक लें।
नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
ब्रेन हेल्थ सिर्फ मानसिक गतिविधियों पर नहीं, जबकि ओवरऑल हेल्थ पर निर्भर करती है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी समस्याएं स्ट्रोक और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आप समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवा सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज करवाएं। वहीं, नियमित जांच कराने से दिमाग लंबे समय तक हेल्दी बना रह सकता है।
अन्य न्यूज़














