Health Tips: एंग्जाइटी को कहना है अलविदा, तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स

anxiety
Image Credit- freepik
मिताली जैन । Mar 30 2026 3:06PM

अगर आप नेचुरल व हेल्दी तरीके से एंग्जाइटी से निपटना चाहते हैं तो ऐसे में डार्क चॉकलेट खाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह शरीर में तनाव हार्मोन अर्थात् कोर्टिसोल को कम करता है, जिससे ब्रेन में “फील-गुड केमिकल्स”जैसे सेरोटोनिन रिलीज़ होता है। डार्क चॉकलेट चुनते समय आप 70 प्रतिशत से ज्यादा कोको वाली चॉकलेट ही चुनें।

स्ट्रेस और एंग्जाइटी एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना आज के समय में अधिकतर लोग कर रहे हैं। पढ़ाई से लेकर काम या फिर निजी जीवन को लेकर अक्सर लोगों को एंग्जाइटी होती है। ऐसे में अधिकतर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आप अपने खान-पान पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देते हैं तो ऐसे में नेचुरल तरीके से ही एंग्जाइटी को मैनेज कर सकते हैं। 

जी हां, ऐसे कई फूड्स होते हैं, जो आपको मेंटली रिलैक्स करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। जिसकी वजह से हर दिन इनका सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको मेंटली रिलैक्स करने और एंग्जाइटी को कम करने में सहायक साबित हो सकते हैं-

इसे भी पढ़ें: Health Tips: Air Pollution का Brain पर सीधा अटैक, US Research में Alzheimer's को लेकर बड़ा खुलासा

डार्क चॉकलेट

अगर आप नेचुरल व हेल्दी तरीके से एंग्जाइटी से निपटना चाहते हैं तो ऐसे में डार्क चॉकलेट खाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह शरीर में तनाव हार्मोन अर्थात् कोर्टिसोल को कम करता है, जिससे ब्रेन में “फील-गुड केमिकल्स”जैसे सेरोटोनिन रिलीज़ होता है। डार्क चॉकलेट चुनते समय आप 70 प्रतिशत से ज्यादा कोको वाली चॉकलेट ही चुनें।

मैग्नीशियम रिच फूड्स

एंग्जाइटी को कम करने के लिए मैग्नीशियम रिच फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कोशिश करें कि आप केला, पालक, कद्दू के बीज, बादाम आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। खासतौर से, अगर एंग्जाइटी में आपकी बॉडी टाइट फील होती है तो ऐसे में मैग्नीशियम रिच फूड्स जरूर खाने चाहिए। इससे मसल रिलैक्सेशन के साथ-साथ अच्छी नींद भी आती है।

प्रोबायोटिक फूड्स

प्रोबायोटिक्स फूड्स जैसे दही, योगर्ट, फरमेंट फूड्स भी मूड को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, ये फूड्स गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं, जिससे मूड अच्छा होता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन 90 प्रतिशत सेरोटोनिन गट में बनता है। इसलिए, प्रोबायोटिक फूड्स खाकर भी आप एंग्जाइटी को नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं।

विटामिन सी रिच फल

विटामिन सी रिच फल खाने से ना केवल आपकी स्किन दमकती है, बल्कि यह एंग्जाइटी को कम करने में भी मददगार है। दरअसल, विटामिन सी के सेवन से स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं और ऐसे में आपको काफी रिलैक्स फील होता है। इसलिए, हर दिन बेरीज, संतरा या आंवला जैसे फलों को जरूर खाएं।

- मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़