केले से भी ज्यादा Potassium देंगे ये 7 Fruits, Blood Pressure रहेगा कंट्रोल

शरीर को स्वस्थ रखने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए पोटेशियम बेहद जरूरी है। केले के अलावा एवोकाडो, सूखे खुबानी, नारियल पानी, अनार, कीवी और खरबूजे में भी भरपूर पोटेशियम पाया जाता है। कमजोरी, थकान दूर करने और दिल को स्वस्थ रखने के लिए इनका सेवन काफी फायदेमंद है।
आजकल लोग फास्ट फूड को छोड़कर हेल्दी के तरफ जा रहे हैं। Gen Z फिट रहने के लिए अपने खानपान में काफी बदलाव कर रहे हैं। आमतौर पर हमारे शरीर के लिए पोटेशियम मिनरल्स बेहद ही जरुरी है। यह दिल की धड़कन को नियंत्रित करता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है और शरीर में पानी को बैलेंस बनाता है।
फलों के सेवन से भी काफी पोटेशियम शरीर को प्राप्त होता है, अब आप इन फलों के सेवन से शरीर को पोषण दे सकते हैं।
फल जिनमें केले से भी ज्यादा है पोटेशियम
जब पोटेशियम की बात आती है, तो लोग सबसे पहले केला खाते हैं, लेकिन कई ऐसे फल हैं जिनमें केले से भी ज्यादा पेटोशियम पाया जाता है। यदि आप कमजोरी, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन या हाई ब्लड प्रेशर से बचना चाहते हैं, तो इन पोटेशियम से भरपूर फलों को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।
एवोकाडो
एवोकाडो में सबसे ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है। इसमें केले से अधिक पोटेशियम और हेल्दी फैट होता है, जो दिल, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
सूखे खुबानी
अगर आप रोजाना सूखे खुबानी का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर की कमजोरी दूर हो जाएगी। इसमें अधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यह शरीर को कमजोरी दूर करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है।
नारियल पानी
नारियल पानी प्राकृतिक रुप इलेक्ट्रोलाइट पाएं जाते हैं। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह डिहाइड्रेशन, थकान और कमजोरी को दूर करता है।
अनार
अनार में ढेर सारा पोटेशियम और आयरन का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से हार्ट हेल्दी होता है और खून को बढ़ाने में मदद करता है।
कीवी
कीवी एक ऐसा फल है जिसमें पोटेशियम के साथ विटामिन-सी और फाइबर भी होता है। वैसे यह इम्यूनिटी और पाचन दोनों के लिए बेहतरीन माना जाता है।
कटहल
कटहल में सबसे ज्यादा पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह ऊर्जा देता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
खरबूजा
खरबूजे में सबसे ज्यादा पानी की मात्रा होती है और यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसमें पोटेशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कमजोरी और थकान दूरी होती है।
हनीड्यू खरबूजा
हनीड्यू खरबूजे में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और इसमें पानी भी काफी पाया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट और दिल को स्वस्थ रखता है।
ऐसे में आप अपने शरीर को स्वस्थ, दिल को मजबूत, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल और मांसपेशियों को मजबूत रखना चाहते हैं, तो केला जगह इन फलो का भी सेवन करें। इनमें काफी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।
अन्य न्यूज़













