विंटर में सुपरफूड है तिल का लड्डू, बच्चों का दिमाग विकसित करता है

til laddu til laddu
Unspalsh

सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू का सेवन करना सेहत के लिए सबसे अच्छा मना जाता है। ये स्वाद के साथ ही काफी पौष्टिक होते है। तिल के बीजों में कई पोषक तत्वों का खाजना होता है। तिल के लड्डू के अद्भुत फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज ही बनाएं पौष्टिक से भरपूर तिल लड्डू।

बच्चों के बेहतर स्वस्थ के लिए माता-पिता बहुत कुछ करते है। हर पेरेंट्स का सपना होता है कि उनके बच्चें सदैव स्वस्थ रहे ऐसे में उनके आहार में पौष्टिक और स्वादिष्ट चीजों को शामिल करना जरूरी हो जाता है। इन सब के लिए तिल के लड्डू सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू का सेवन करना सेहत के लिए सबसे अच्छा मना जाता है। ये स्वाद के साथ ही काफी पौष्टिक होते है। तिल के बीजों में कई पोषक तत्वों का खाजना होता है। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर तिल मजबूत हड्डियों के विकास में मदद करते है। तिल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें जिंक, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन ई और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

 तिल के लड्डू खाने के फायदे (Benefits of til laddu)

दिमाग का विकास

तिल में मौजूद जरूरी फैटी एसिड से बच्चों में बेहतर एकाग्रता और दिमाग के विकास को बढ़ावा देता है।

एनर्जी बूस्ट करता है

तिल के लड्डू खाने से बच्चों मे एनर्जी बूस्ट होती है। तिल के बीजों से प्राकृतिक रुप से एनर्जी मिलती है जिससे पूरे दिन बच्चे सक्रिय और खेलने में व्यस्त रहते है।

हड्डियों को मजबूत

तिल के बीजों में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो बच्चों से लेकर वारिष्ठ लोगों की हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

तिल में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद रहता है। तिल के लड्डू खाने से बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज को दूर भगाने में मदद करता है।

 तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी

तिल लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए-

- 1 कप तिल

- 1/2 कप गुड़

- 1/4 कप घी

- 1/2 कप सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश)

बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन लें और तिल को हल्का भून लें। फिर गुड़ को धीमी आंच पर पिघला लें। इसके बाद घी गरम करें और उसमें पिघला हुआ गुड़ डालें। अब तिल, मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़