Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Ghost Rider
Instagram
एकता । Jul 26 2026 7:03PM

मार्वल स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर रायन गोसलिंग को एमसीयू के नए गोस्ट राइडर के रूप में पेश किया है, जिसका निर्देशन शॉन लेवी द्वारा किया जाएगा। 2028 में रिलीज होने वाली यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरनैचुरल फेज के रणनीतिक विस्तार और रयान गोसलिंग की स्टार पावर का एक महत्वपूर्ण मेल है।

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 के मार्वल स्टूडियोज के ब्लॉकबस्टर हॉल एच पैनल के दौरान मार्वल स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फाइगी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गोस्ट राइडर (Ghost Rider) पर एक नई फिल्म डेवलपमेंट स्टेज में है, जो साल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार रायन गोसलिंग मुख्य बाइक-राइडर सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे, जबकि फिल्म का डायरेक्शन शॉन लेवी करेंगे।

रायन गोसलिंग की MCU में एंट्री

केविन फाइगी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनसे काफी लंबे समय से यह सवाल पूछा जा रहा था कि गोस्ट राइडर और रायन गोसलिंग मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कब शामिल होंगे। इसके बाद उन्होंने रायन गोसलिंग को स्टेज पर बुलाया, जिनका फैंस ने जोरदार तालियों और नारों के साथ स्वागत किया। भीड़ को संबोधित करते हुए रायन ने कहा, "वाह, क्या यह वाकई सच में हो रहा है? जैसा कि आप सब जानते हैं, यह एक ऐसा किरदार है जिसे मैं बहुत लंबे समय से निभाना चाहता था।"

इसे भी पढ़ें: Christopher Nolan का नया धमाका! The Odyssey ने भारत में पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

शॉन लेवी संभालेंगे डायरेक्शन की कमान

रायन गोसलिंग ने आगे ऑडियंस को बताया कि सिर्फ एक ही डायरेक्टर इस गोस्ट राइडर के किरदार को बड़े पर्दे पर ला सकता है, और इसके बाद उन्होंने शॉन लेवी को स्टेज पर इनवाइट किया। दोनों फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म स्टार वॉर्स: स्टारफाइटर पर काम कर रहे हैं, जो 28 मई 2027 को रिलीज होने वाली है। शॉन लेवी ने भीड़ को बताया कि सेट पर मिले खाली वक्त में वे और रायन गोसलिंग अक्सर गोस्ट राइडर के बारे में बातें करते थे और आइडियाज शेयर करते थे।

इसे भी पढ़ें: Avengers Doomsday Trailer: डॉक्टर डूम बनकर लौटे Robert Downey Jr, ट्रेलर में दिखे कई चौंकाने वाले ट्विस्ट

2028 में होगी रिलीज

डेडपूल एंड वॉल्वराइन जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट कर चुके शॉन लेवी ने कहा, "जब रायन ने इस कैरेक्टर को लेकर अपने विजन पर बात करना शुरू किया, तो हम दोनों के दिमाग में नए-नए आइडियाज आने लगे। आखिरकार मैंने कहा कि ब्रो, लेट्स राइड। तो दोस्तों, अब हम आपसे 2028 में मिलेंगे।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़