अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने प्रदर्शनकारी ईरानी महिलाओं का समर्थन किया

Priyanka Chopra
ANI

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ईरान की उन “साहसी महिलाओं” के प्रति समर्थन जताया है, जो 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। प्रियंका (40) ने प्रदर्शनकारी ईरानियों के लिए ‘इंस्टाग्राम’ पर एक संदेश पोस्ट किया।

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ईरान की उन “साहसी महिलाओं” के प्रति समर्थन जताया है, जो 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। प्रियंका (40) ने प्रदर्शनकारी ईरानियों के लिए ‘इंस्टाग्राम’ पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं की तारीफ की।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लंपी वायरस संक्रमित 86 प्रतिशत से ज्यादा मवेशी ठीक हुए, पिछले 10 दिन में कोई हताहत नहीं

अभिनेत्री ने लिखा, “मैं आपके साहस की तारीफ करती हूं। अपनी जान जोखिम में डालना, पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चुनौती देना और अपने अधिकारों के लिए लड़ना आसान नहीं होता, लेकिन आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं, चाहे इसकी कीमत कुछ भी हो।” उल्लेखनीय है कि सितंबर में ईरान की धर्माचार पुलिस ने हिजाब सही तरीके से नहीं पहनने के आरोप में अमीनी को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद वह थाने में गिर पड़ी और तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। अमीनी की मौत के खिलाफ देश के दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में इमारत में लगी आग, चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत

प्रियंका ने दूसरे लोगों से भी प्रदर्शनकारियों की अपील सुनने और उनका समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, “उन सभी लोगों को आगे आना चाहिए, जो दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं।इस महत्वपूर्ण आंदोलन को अपनी आवाज दें। जानकारी रखें और आवाज उठाएं, ताकि इन आवाजों को अब चुप रहने के लिए मजबूर न किया जा सके। मैं आपके साथ खड़ी हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़