Amazon की God Of War सीरीज में Kratos का मुख्य रोल निभाएंगे Dave Bautista

Dave Bautista
INSTAGRAM
एकता । Aug 23 2026 4:45PM

अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी की सीरीज गॉड ऑफ वॉर में डेव बटिस्टा को मुख्य किरदार क्रेटोस के रोल के लिए फाइनल किया गया है। पूर्व अभिनेता रयान हर्स्ट के शूटिंग के दौरान घायल होने के कारण मेकर्स ने यह फैसला लिया। अब रयान के साथ शूट किए गए सभी सीन बटिस्टा के साथ दोबारा शूट होंगे।

अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी की सीरीज 'गॉड ऑफ वॉर' में डेव बटिस्टा को मुख्य किरदार 'क्रेटोस' के रोल के लिए आधिकारिक तौर पर फाइनल कर लिया गया है। डेव बटिस्टा को 'ड्यून' और 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।

रयान हर्स्ट को चोट लगने के बाद बदला गया एक्टर

इससे पहले जनवरी 2026 में रयान हर्स्ट को क्रेटोस के रोल के लिए चुना गया था। लेकिन जून में शूटिंग के दौरान रयान के बाइसेप में गंभीर चोट लग गई। उन्हें इसके लिए सर्जरी करानी पड़ी, जिससे सीरीज की शूटिंग और प्रोडक्शन में काफी देरी होने की संभावना थी। ऐसे में मेकर अमेजन और सोनी ने इस अहम रोल के लिए नए एक्टर की तलाश शुरू की और डेव बटिस्टा को फाइनल किया। अब रयान हर्स्ट के साथ शूट किए गए सभी सीन्स दोबारा शूट किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मां बनने की खबरों के बीच बच्चे के साथ दिखीं Elizabeth Olsen, तस्वीरें चर्चा में

क्रेटोस के रोल के लिए परफेक्ट हैं डेव बटिस्टा

'गॉड ऑफ वॉर' गेम में क्रेटोस का किरदार अपने बेहद मजबूत और मस्कुलर शरीर के लिए जाना जाता है। इस रोल के लिए डेव बटिस्टा को बिल्कुल फिट माना जा रहा है। वे खुद लंबे समय से बेहतरीन फिजिकल शेप में रहे हैं और उन्हें एक्शन रोल्स का भी काफी अनुभव है। इस वजह से उन्हें क्रेटोस के लुक में ढलने के लिए ज्यादा समय की जरूरत नहीं पड़ेगी। बटिस्टा के जुड़ने के बाद अब आने वाले हफ्तों में सीरीज की शूटिंग फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़