पॉप सिंगर लेडी गागा ने ट्वीट किया संस्कृत का शलोक, भारतीय फैंस हैरान

pop-singer-lady-gaga-tweeted-sanskrit-verse-indian-fans-shocked
अंकित सिंह । Oct 22 2019 3:36PM

लेडी गागा ने जिस श्लोक को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है वह है लोका समस्ता सुखिनो भवंतु। इस श्लोक का मतलब यह है कि दुनिया में सभी लोग खुश रहें। लेडी गागा का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और पॉप सिंगर लेडी गागा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पर ऐसा नहीं है कि वह कोई नए एलबम या फिर नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली लेडी गागा ने ट्वीटर पर एक श्लोक ट्वीट कर दिया। आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने जो ट्वीट किया है वह एक संस्कृत का श्लोक है। इसके बाद से उनके प्रशंसकों ने हैरानी जताई। उनका यह ट्वीट भारतीय फैंस के लिए भी कुछ ज्यादा चौंकाने वाला था। 

लेडी गागा ने जिस श्लोक को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है वह है "लोका समस्ता सुखिनो भवंतु"। इस श्लोक का मतलब यह है कि दुनिया में सभी लोग खुश रहें। लेडी गागा का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इसपर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि एक बार भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस श्लोक का उच्चारण संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने भाषण के समाप्ति पर किया था।   

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़