ब्रिटिश राजपरिवार में सुलह की उम्मीद: Prince Harry ने पिता King Charles III और भाई Prince William से रिश्ते सुधारने की जताई इच्छा

Prince Harry
ANI
रेनू तिवारी । Oct 21 2026 4:51PM

ब्रिटेन के युवराज हैरी अपने पिता महाराजा चार्ल्स तृतीय और भाई प्रिंस विलियम के साथ मतभेद दूर कर रिश्ते सुधारना चाहते हैं। परिवार और अपनों को खोने के दुख पर ‘जीक्यू’ पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में हैरी से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने पिता और भाई के साथ जटिल रिश्तों को लेकर दुख होता।

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपने पिता महाराजा चार्ल्स तृतीय और बड़े भाई प्रिंस विलियम के साथ चल रहे लंबे समय के मतभेदों को दूर करने की इच्छा जताई है। हाल ही में 'जीक्यू' पत्रिका को दिए गए एक विस्तृत साक्षात्कार में हैरी से उनके परिवार के साथ जटिल रिश्तों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "हां, बिल्कुल।"

हैरी ने बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए इस समय सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता आपसी सुलह करना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भले ही यह न चाहें कि रिश्ते पटरी पर लौटें, लेकिन वह खुद अपने परिवार के साथ संबंधों को सुधारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनसे इस बारे में पूछते हैं। उन्होंने कहा, “कुछ लोग नहीं चाहते कि रिश्ते सुधरें, लेकिन मैं चाहता हूं कि ऐसा हो। बेशक, मैं ऐसा चाहता हूं... दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए सबसे महत्वपूर्ण बात सुलह करना है। यही मुख्य बात है।” हैरी, उनकी पत्नी मेघन और उनके दोनों बच्चे अगस्त के अंत में ब्रिटेन लौट आए थे। 

शाही परिवार के सक्रिय सदस्यों के रूप में अपनी भूमिकाएं छोड़कर कैलिफोर्निया जाने के उनके फैसले से शाही परिवार में दूरियां बढ़ गई थीं। इस फैसले को छह साल हो चुके हैं। इस दंपति ने पहले के साक्षात्कारों में शाही परिवार की आलोचना की थी। उन्होंने परिवार के एक अज्ञात सदस्य पर नस्लवाद का आरोप लगाया था और कहा था कि महल के कर्मचारियों ने मेघन के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई। राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद हैरी ने पिछले साल भी कहा था कि वह अपने परिवार के साथ सुलह करना और अपने पिता के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। 

महाराजा चार्ल्स तृतीय का कैंसर का इलाज चल रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि परिवार के बीच दरार भर सकती है, हैरी ने ‘जीक्यू’ से कहा, “देखिए, घावों के निशान हमेशा बने रहते हैं।” हालांकि, उन्होंने कहा कि अतीत को पीछे छोड़ना ऐसी चीज है, जिसे वह हर किसी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे विचार से दुनिया में और लोगों की जिंदगी में पहले ही काफी तनाव हैं। ऐसे में परिवार के साथ मतभेदों को बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है।” बाद में उनके प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि हैरी की ‘कुछ लोग’ वाली टिप्पणी का उद्देश्य उनके भाई या परिवार के किसी अन्य सदस्य पर निशाना साधना बिल्कुल नहीं था।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

All the updates here:

अन्य न्यूज़