स्टेलॉन ने की अपने जिंदा होने की पुष्टि, उड़ी थी मौत की अफवाह

हॉलीवुड के सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने कहा कि मौत की अफवाहों के बावजूद वह जिंदा हैं और ‘‘अब भी पंच मार रहे’’ हैं। बीती 18 फरवरी रविवार को फेसबुक पर ऐसी अफवाह चलने लगी कि प्रोस्टेट कैंसर की वजह से अभिनेता का निधन हो गया।
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड के सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने कहा कि मौत की अफवाहों के बावजूद वह जिंदा हैं और ‘‘अब भी पंच मार रहे’’ हैं। बीती 18 फरवरी रविवार को फेसबुक पर ऐसी अफवाह चलने लगी कि प्रोस्टेट कैंसर की वजह से अभिनेता का निधन हो गया। फेसबुक पोस्ट में कथित बीमारी से ग्रस्त अभिनेता की तस्वीरें भी डाली गई थीं।
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘‘रॉकी’’ अभिनेता ने उन अफवाहों को खारिज किया और अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने एक अफवाह वाली पोस्ट के बगल में लिखा, ‘‘कृपया इस मूर्खता की अनदेखी करें...जिंदा हूं, प्रसन्न और स्वस्थ हूं।’’
अन्य न्यूज़














