मलेशिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 23, 2017 11:28AM
उत्तरी मलेशिया में भूस्खलन की वजह से जमींदोज़ हुईं दो निर्माणाधीन इमारतों के मलबे से बचावकर्मियों को दो और शव मिले हैं। इसी के साथ आपदा में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।
कुआलालंपुर। उत्तरी मलेशिया में भूस्खलन की वजह से जमींदोज़ हुईं दो निर्माणाधीन इमारतों के मलबे से बचावकर्मियों को दो और शव मिले हैं। इसी के साथ आपदा में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। दमकल और बचाव अधिकारी मोहम्मद रिज़वान रामली ने बताया कि आज तड़के एक बांग्लादेशी का शव निकाला गया। बचावकर्ता एक मलेशियाई नागरिक का शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं जो मलबे में बहुत अंदर फंसा हुआ है।
उत्तरी पेनांग राज्य में शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में 49 मंजिला दो निर्माणाधीन इमारतें ध्वस्त हो गई थीं। भूस्खलन में 14 मजदूर दब गए थे जिनमें से तीन को बचा लिया गया। अन्य पीड़ित चीन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, म्यांमा और बांग्लादेश के हैं।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़