भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक सुधारों के लिए 10-सूत्रीय रोडमैप पेश किया और नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाया गया। प्रधानमंत्री ने विश्व नेताओं के लिए भव्य गाला डिनर की मेजबानी भी की। इस अवसर पर सदस्य देशों की सांस्कृतिक विविधता और एकजुटता दर्शाने वाली ब्रिक्स सिम्फनी प्रस्तुत की गई।
शिखर सम्मेलन के पहले दिन की व्यस्तता के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में विश्व के विभिन्न नेताओं के लिए एक भव्य गाला डिनर की मेजबानी करेंगे। इस दौरान भारत और ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों के 100 से अधिक कलाकारों के एक समूह द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। भारत मध्य दिल्ली स्थित इस विशाल परिसर में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों सहित शीर्ष गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। ब्रिक्स समिट में अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ को "नियम बनाने वाला" बनना चाहिए और ग्लोबल गवर्नेंस में मौजूद "विशेषाधिकारों के पिरामिड"वाले ढांचे की जगह "साझेदारी के मंच" को लेनी चाहिए। उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही जब व्यापारिक तनाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स ढांचे के तहत ग्लोबल गवर्नेंस में सुधार के लिए 10-सूत्रीय रोडमैप भी पेश किया और साथ ही 'नाविकों के लिए आपातकालीन सहायता नेटवर्क' (बनाने की वकालत की, ताकि मौजूदा वैश्विक और क्षेत्रीय संकटों के कारण बढ़ते जोखिमों का सामना कर रहे नाविकों की सुरक्षा की जा सके। समिट के पहले दिन बैठक के आखिर में 'नई दिल्ली घोषणापत्र' (New Delhi Declaration) को अपनाया गया। शनिवार शाम को मोदी और दुनिया के कई अन्य नेताओं ने भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में आयोजित 'भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी' ज़ोन का दौरा किया और फिर विशाल कन्वेंशन सेंटर के लॉन में पौधे भी लगाए।
इसे भी पढ़ें: कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का 'गाला' डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्टइसे भी पढ़ें: कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का 'गाला' डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट
नवरस – साझा भावनाओं का संसार: भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 12 सितंबर 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स लीडर्स समिट गाला डिनर के दौरान "नवरस – द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस" नामक एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
ब्रिक्स सिम्फनी का अनूठा संगम
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रिक्स सिम्फनी – "वन रिदम, मेनी कल्चर्स" प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रस्तुति ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के संगीतकारों को एक अनूठे सहयोगात्मक संगीतमय प्रदर्शन में एक साथ लाएगी। विभिन्न संगीत परंपराओं पर आधारित यह सिम्फनी एक ऐसी साझी कलात्मक अभिव्यक्ति का निर्माण करती है, जो ब्रिक्स परिवार की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और एकजुटता की भावना को दर्शाती है।
संगीत और शास्त्रीय नृत्य का समन्वय
ब्रिक्स देशों के विभिन्न वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित करने वाली यह सिम्फनी, संगीत और भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के बीच एक सुंदर तालमेल स्थापित करती है। यह प्रस्तुति विभिन्न सभ्यताओं को जोड़ने वाले और ब्रिक्स देशों के लोगों के बीच साझा संबंधों का प्रतीक है।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मानवीय जुड़ाव
यह संगीतमय कार्यक्रम सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से "एक साथ मिलकर एक बेहतर दुनिया के निर्माण" की भावना को साकार करता है। यह कलात्मक अभिव्यक्तियों, मानवीय अनुभवों और आपसी जुड़ाव की विविधता का उत्सव मनाता है।
सभ्यताओं की समृद्ध विरासत
सांस्कृतिक विविधता की भूमि के रूप में भारत की अनूठी पहचान से जुड़ी यह ब्रिक्स सिम्फनी, सदस्य देशों की समृद्ध संस्कृतियों और विविध सभ्यताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी।
अन्य न्यूज़













