कराची जा रहा जहाज समुंदर से उठा लाया भारत, अंदर क्या मिला?

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को ईरान से अनुमति लेनी पड़ती है। इसी क्रम में, सेलेन नामक एक पाकिस्तानी जहाज कराची बंदरगाह की ओर जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह होर्मुज जलडमरूमध्य पहुंचा, ईरान के रिव्यल्यूशनरी गार्ड ने उसे रोक दिया।
ईरान अमेरिका जंग में अगर किसी देश ने सबसे धमाकेदार कूटनीतिक ताकत दिखाई है तो वह भारत है। भारत इस वक्त एक ही समय पर ईरान, अमेरिका, रूस, इजराइल सभी के साथ बातचीत कर रहा है और व्यापार भी। पूरी दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जो यह कर पा रहा हो। इसी कड़ी में भारत ने इस जंग के बीच ऐसा हैरतंगेज काम कर दिखाया है जिसे देखने के बाद पाकिस्तानी कोमा में चले जाएंगे। भारत समंदर के बीचों बीच से पाकिस्तान का जहाज उठा लाया है। इसे पाकिस्तान का जहाज इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि यह पाकिस्तान के कराची जा रहा था। लेकिन भारत ने इसे बीच समंदर रास्ते से मोड़ दिया है। आपको याद होगा कि 25 मार्च को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से कराची जा रहे सेलेन नाम के एक जहाज को ईरान ने रास्ते से वापस भेज दिया था। क्योंकि पाकिस्तान ने स्टेट ऑफ होर्मुज इस्तेमाल करने की इजाजत ईरान से नहीं मांगी थी। कराची जा रहा यह जहाज यू टर्न ले चुका था। लेकिन भारत ने इस जहाज को मुंबई की तरफ मोड़ दिया है। तेल से भरा यह जहाज़ अब कराची नहीं मुंबई आ रहा है। जब तक इस जहाज पर पाकिस्तान का झंडा लगा था ये जहाज़ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस को पार तक नहीं कर पाया। लेकिन जब इस जहाज के बारे में भारत ने ईरान से बात की और इस पर भारत का झंडा लगाया गया। उसके बाद इस जहाज को मुंबई जाने की इजाजत दे दी गई है। पाकिस्तान जाने वाला जहाज तेल भरकर अब भारत ला रहा है। भारत में बैठे कई लोग यह नैरेटिव चला रहे थे कि पाकिस्तान तो मिडिएटर बन गया है। पाकिस्तान ग्लोबल स्टेज पर भारत को टक्कर दे रहा है।
इसे भी पढ़ें: आज रात एक पूरी सभ्यता का हो जाएगा अंत, ट्रंप अब ईरान में वही करेंगे जिसका पूरी दुनिया को था डर?
पाकिस्तान जा रहा जहाज
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को ईरान से अनुमति लेनी पड़ती है। इसी क्रम में, सेलेन नामक एक पाकिस्तानी जहाज कराची बंदरगाह की ओर जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह होर्मुज जलडमरूमध्य पहुंचा, ईरान के रिव्यल्यूशनरी गार्ड ने उसे रोक दिया। जहाज को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद अब यह जानकारी सामने आई है कि जहाज पाकिस्तान जाने के बजाय भारत के मुंबई की ओर मुड़ गया है। अब जहाज के अगले दो दिनों में मुंबई पहुंचने की संभावना है। इस घटना ने पाकिस्तान-ईरान संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसे भी पढ़ें: Iran के खार्ग आइलैंड पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, डेडलाइन खत्म होने से पहले ही भड़क गए ट्रंप?
यह जहाज 9 अप्रैल को मुंबई पहुंचेगा। मिली जानकारी के अनुसार, सेंट किट्स और नेविस देश का यह जहाज 23 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से पाकिस्तान के कराची के लिए रवाना हुआ था। होर्मुज जलडमरूमध्य पहुंचते ही इसे ईरानी नौसेना ने घेर लिया। जहाज को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। ईरान के इस कड़े रुख के बाद अब जहाज ने अपना मार्ग बदल लिया है। वेसलफाइंडर और मरीनट्रैफिक के अनुसार, जहाज अब लगभग 10-11 समुद्री मील की गति से मुंबई की ओर बढ़ रहा है। इसके 9 अप्रैल तक भारतीय तट पर पहुंचने की उम्मीद है। इससे भारत को लाभ हुआ है और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। इस बीच, ईरान ने न्यूयॉर्क स्थित अपने दूतावास के माध्यम से स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए प्रत्येक जहाज को ईरानी अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। ऐसा न करने पर जहाज को रोक लिया जाएगा। कुछ जहाजों पर पहले भी हमले हो चुके हैं। हालांकि, ईरान ने भारतीय जहाजों को इस मार्ग से बार-बार गुजरने की अनुमति दी है।
अन्य न्यूज़















