अफगानिस्तान के नागरिकों ने बाइडन के आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया

Afghan

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर किया, जिससे अमेरिका में जब्त सात अरब डॉलर की अफगान संपत्ति को अब मुक्त कर दिया जाएगा और इसे दो भागों में बांटा जाएगा।

काबुल| अफगानिस्तान की राजधानी में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के उस आदेश की निंदा की है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका में अफगानिस्तान की संपत्ति से अमेरिका में 9/11 हमले के पीड़ित परिवारों के लिए 3.5 अरब डॉलर विमुक्त किए जाएंगे।

काबुल के ईदगाह मस्जिद के बाहर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका से अफगानिस्तान में 20वर्ष चल युद्ध में मारे गए लाखों लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर किया, जिससे अमेरिका में जब्त सात अरब डॉलर की अफगान संपत्ति को अब मुक्त कर दिया जाएगा और इसे दो भागों में बांटा जाएगा।

धनराशि का एक हिस्सा गरीबी से त्रस्त अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता और एक हिस्सा 11 सितंबर के पीड़ितों की मदद के लिए दिया जाएगा।

अफगानिस्तान की अमेरिका समर्थित पूर्व सरकार के वित्तीय सलाहकार रह चुके तोरेक फरहादी नेअफगान सेंट्रल बैंक के भंडार का प्रबंधन कर रहे संयुक्त राष्ट्र पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि वह कोष मानवीय सहायता के लिए नहीं हैं, बल्कि ‘देश की मुद्रा की सहायता ’, मौद्रिक नीति में मदद करने और देश के भुगतान संतुलन का प्रबंधन करने के लिए हैं। साथ ही उन्होंने बाइडन के आदेश की वैधानिकता को भी चुनौती दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़