मोदी के बाद अब तिरंगा, मालदीव ने फिर उड़ाया भारत का मजाक, मालदीव की 'बदनाम मंत्री' अब भी नहीं सुधरीं

Maldives
Creative Common
अभिनय आकाश । Apr 8 2024 12:05PM

मरियम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की इसमें भारतीय तिरंगे के अशोक चक्र की एक बदली हुई तस्वीर थी। जिसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज को खराब रोशनी में दर्शाया गया। मरियम शिउना ने इस तरह की हरकत तब की है जब जरूरी सामान के निर्यात को बढ़ाने पर भारत सहमत हुआ है। हालांकि भारत के लोगों ने जब ये पोस्ट देखा और उस पर जमकर मरियम शिउना को लताड़ा तो शिउना ने ये पोस्ट डिलीट कर दी।

चीन के चंगुल में फंसता मालदीव बर्बाद होता जा रहा है। मुइज्जू सरकार की हरकतों के चलते देश के अंदर कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। लेकिन ऐसे वक्त में भी भारत विरोधी मुइज्जू सरकार अपनी हरकतों से  बाज नहीं आ रही है। अक्सर विवादों में रहने वाली मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। वो भी तब जब हाल ही में भारत ने मालदीव की सहायता की थी। मरियम शिउना ने मालदीव में होने वाले चुनाव को लेकर विपक्षी एमडीपी पर निशाना साधते हुए फिर से भारत का मजाक उड़ाया है। मरियम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की इसमें भारतीय तिरंगे के अशोक चक्र की एक बदली हुई तस्वीर थी। जिसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज को खराब रोशनी में दर्शाया गया। मरियम शिउना ने इस तरह की हरकत तब की है जब जरूरी सामान के निर्यात को बढ़ाने पर भारत सहमत हुआ है। हालांकि भारत के लोगों ने जब ये पोस्ट देखा और उस पर जमकर मरियम शिउना को लताड़ा तो शिउना ने ये पोस्ट डिलीट कर दी। 

इसे भी पढ़ें: Maldives ने आवश्यक वस्तुओं के निर्यात की अनुमति देने के लिए भारत का आभार जताया

पोस्ट डिलीट कर मांगी माफी 

पोस्ट डिलीट करने के बाद शिउना ने कहा कि उन्हें फोटो के भारतीय झंडे से मिलते-जुलते होने की जानकारी नहीं थी। वो भविष्य में सावधान रहेंगी। शिउना ने कहा कि मैं हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को संबोधित करना चाहती हूं। मैं हालिया पोस्ट के कारण हुए किसी भी भ्रम के लिए माफी मांगती हूं। ये मेरे ध्यान में लाया गया कि ये मालदीव की विपक्षी पार्टी एमडीपी की मेरी प्रति प्रतिक्रिया भारतीय ध्वज से मिलती झुलती थी। ये स्पष्ट करना चाहती हूं कि अनजाने में हुई थी। किसी भी तरह की गलतफहमी के लिए मुझे खेद है। आपको बता दें कि ये वही मरियम शिउना है जिसने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। मालदीव की सरकार ने तब इससे खुद को अलग कर लिया था। 

इसे भी पढ़ें: India Out Campaign के बीच क्या मालदीव बन रहा है बांग्लादेश? व्यापार संबंधों पर कैसा पड़ेगा असर

मालदीव की मदद कर रहा भारत

भारत के मालदीव को आवश्यक वस्तुओं के निर्यात की अनुमति देने पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने शनिवार को आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला दीर्घकालिक द्विपक्षीय मित्रता और व्यापार एवं वाणिज्य को बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष के दौरान मालदीव को अंडे, आलू, प्याज, चावल, गेहूं का आटा, चीनी और दाल जैसी कुछ वस्तुओं की निर्दिष्ट मात्रा के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया था। भारतीय उच्यायुक्त ने शुक्रवार को यहां कहा कि मालदीव सरकार के आग्रह पर भारत ने 2024-25 के लिए जरूरी वस्तुओं की निर्दिष्ट मात्रा में निर्यात की अनुमति दी है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़