अमेरिका : व्हाइट हाउस के पास बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

lightning
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस विभाग ने बताया कि तीसरे पीड़ित 29 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार शाम को मृत घोषित कर दिया। चौथी पीड़ित महिला की हालत गंभीर है। उनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गयी है। बहरहाल, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि लोग कैसे घायल हुए। उन्होंने बिजली गिरने का जिक्र नहीं किया।

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस परिसर के बाहर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने शुक्रवार को बताया कि शादी की 56वीं सालगिरह मना रहे जेन्सविले, विस्कॉन्सिन निवासी जेम्स मुलर (76) और डोना मुलर (75) की बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस परिसर के बाहर स्थित लाफायेट पार्क में बिजली गिरने के बाद मौत हो गयी। पुलिस विभाग ने बताया कि तीसरे पीड़ित 29 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार शाम को मृत घोषित कर दिया। चौथी पीड़ित महिला की हालत गंभीर है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी

उनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गयी है। बहरहाल, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि लोग कैसे घायल हुए। उन्होंने बिजली गिरने का जिक्र नहीं किया। मुलर दंपति की भतीजी के. मिशेल मैकनेट के अनुसार, दंपति अपनी शादी की 56वीं सालगिरह मनाने के लिए वाशिंगटन, डीसी गए हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सेवा और यूएस पार्क पुलिस के अधिकारियों के सामने बृहस्पतिवार रात को यह हादसा हुआ और वे घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के लिए दौड़ पड़े। अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता वीटो मैगियोलो ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा दल ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर भड़का उत्तर कोरिया! चीन का दिया साथ, अमेरिकी नेता को कहा- अंतरराष्ट्रीय शांति नष्ट करने वाली लीडर

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने कहा, “लाफायेट पार्क में बिजली गिरने से लोगों के मारे जाने पर हम दुखी हैं। हमारी संवेदना उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और हम उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो अब भी अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़