Nepal में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

drug smuggling
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

नेपाल पुलिस ने झारखंड के 35-वर्षीय मनोज कुमार पासवान और मकवानपुर जिले के 45-वर्षीय राजू वैवा को एक वाहन के अंदर छिपाकर 70 किलोग्राम हशीश ले जाते समय गिरफ्तार किया।

काठमांडू। भारत में 70 किलोग्राम हशीश की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में एक भारतीय एवं एक नेपाली नागरिक को दक्षिणी नेपाल में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। नेपाल पुलिस ने झारखंड के 35-वर्षीय मनोज कुमार पासवान और मकवानपुर जिले के 45-वर्षीय राजू वैवा को एक वाहन के अंदर छिपाकर 70 किलोग्राम हशीश ले जाते समय गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: Congo में हिंसा बढ़ने से और लोग हुए विस्थापित, तुरंत कार्रवाई की जरूरत : संरा सहायता समूह

पुलिस ने कहा कि ये गिरफ्तारियां मंगलवार रात दक्षिणी नेपाल के राप्ती नगरपालिका में की गईं। उन्होंने बताया कि दोनों को वाहन की सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि वाहन भारत की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हशीश को भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहन से भारत भेजा जा रहा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़