7 साल की उम्र में मिले थे 0 वोट, आज बनीं ब्रिटेन की नई PM, जानें लिज ट्रस का पार्षद से प्रधानमंत्री तक का सफर

Liz Truss
Creative Common
अभिनय आकाश । Sep 5 2022 5:18PM

लिज ट्रस ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से ऋषि सुनक को मात दे दी। ट्रस को 81 हजार 326 वोट मिले जबकि सुनक को 60 हजार 399 वोट प्राप्त हुए।

ऋषि सुनक बनाम लिज ट्रेस यानी ब्रिट्रेन के प्रधानमंत्री बनने की रेस खत्म हो गई। लिज ट्रस ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से ऋषि सुनक को मात दे दी। ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बनीं। उन्हें ऋषि सुनक के खिलाफ अच्छी-खासी बढ़त प्राप्त हुई। ट्रस को 81 हजार 326 वोट मिले जबकि सुनक को 60 हजार 399 वोट प्राप्त हुए। सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाली 46 साल की लिज ट्रस की जिंदगी व राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है। उनके पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद कुछ समय तक ट्रस ने अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया है। जिसके बाद वो राजनीति में आ गई। लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वाली ट्रस ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से की थी। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन: प्रधानमंत्री पद के दावेदार ऋषि सुनक ने अपना प्रचार अभियान समाप्त किया

नहीं मिला था एक भी वोट

लिज से जुड़ा एक दिलचस्प वाक्या भी है जब उन्हें एक भी वोट प्राप्त नहीं हुआ था, जिसका जिक्र एक बार खुद ही लिज ने किया था। ट्रस ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि जब वो सात साल की थीं तो स्कूल के मॉक इलेक्शन में उन्होंने मार्गरेट थेचर की भूमिका निभाई थी। हालांकि उन्हें एक भी वोट नहीं मिला था। उन्होंने कहा था कि हस्टिंग में अपनी समझ में एक जोरदार भाषण दिया था। लेकिन आखिर में मुझे एक भी वोट नहीं मिले। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में कोविड-19 के मूल वायरस और ओमीक्रोन प्रकार के खिलाफ दूसरे द्विसंयोजी बूस्टर टीका को मंजूरी

 पार्षद से प्रधानमंत्री तक

लीज ट्रस के राजनीतिक सफर की शुरुआत 2001 के आम चुनावों के जरिये हुई थी। उन्होंने हेम्सवर्थ, वेस्ट यॉर्कशायर से टोरी/कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ट्रस ने 2005 में वेस्ट  यॉर्कशायर पार्टी की उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था। लेकिन हार का सामना करना पड़ा। ट्रस ने 2005 में ही काल्डर वैली सीट से फिर चुनाव लड़ा लेकिन इस बार भी उन्हें एक और हार का सामना करना पड़ा। चार मई 2006 को उन्होंने पहला चुनाव पार्षद के तौर पर जीता। इसके बाद 2010 में वह पहली बार सांसद चुनी गईं। 2010 में सांसद बनी और 2012 में देश की शिक्षा मंत्री बनी। 2016 में न्याय सचिव का पद संभावा। 2017 में उन्हें ट्रेजरी प्रमुख का पद दे दिया गया। 2019 में जब बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री बने तो लिज ट्र को विदेश सचिव बना दिया गया।  

टीम बोरिस से आती हैं ट्रस

46 साल की लिज ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से की थी। लेकिन बाद में वो कंजर्वेटिव पार्टी में शामिल हो गई। बता दें कि ब्रिटेन में दो मेन पार्टिया हैं। एक कंजर्वेटिव पार्टी जिसे दक्षिणपंथी विचारों वाली मानी जाती हैं। वहीं दूसरी लेबर पार्टी हैं जो वामपंथी पार्टी है।  लिज ट्रस का यूक्रेन और रूस के युद्ध के प्रति रवैया शुरुआत से ही कड़ा रहा है। यूके की तरफ से जो प्रतिबंध एक-एक कर रूस पर लगाए गए उसमें लिज ट्रस का बहुत बड़ी भूमिका रही है। बोरिस जॉनसन ने बीते दिनों यूक्रेन जाकर व्लादोमीर जेलेंस्की से मुलाकात भी की थी। लिज ट्रस शुरुआत से ही ऑल टाइम फेवरेट नहीं मानी जा रही थी। ट्रस टीम बोरिस जॉनसन से हैं। जॉनसन हर संभव प्रयास कर रहे थे कि ऋषि सुनक को रोका जाए। ब्रिटेन में टैक्स, बेग्जिट और इकोनॉमी मुख्य मुद्दा इस चुनाव में रहा। 


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़