Baja California के पास समुद्र में नौका पलटने से 11 लोग लापता, 16 बचाए गए

मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में एक नौका पलटने के बाद 11 लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे में शुक्रवार को 16 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जिनमें शार्क के हमले से घायल एक व्यक्ति भी शामिल है। अमेरिकी और मैक्सिकन सुरक्षा बल विमानों और नौकाओं के जरिए लापता यात्रियों को खोजने में जुटे हैं।
मेक्सिको से रवाना हुई एक नौका के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास पलट जाने के बाद 11 लोग लापता हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को मेक्सिको के 16 नागरिकों को बचा लिया गया था। इनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जो शार्क के काटने से घायल हो गया था।
व्यक्ति का इलाज जारी है। अमेरिकी तटरक्षक बल और नौसेना के कर्मी कई विमानों एवं नौकाओं की मदद से समुद्र में लोगों की तलाश कर रहे हैं। मेक्सिको की नौसेना भी इस अभियान में सहायता कर रही है।
तटरक्षक बल के अनुसार शनिवार को बाद में एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर भी अभियान में लगाया जाएगा। तटरक्षक बल के अनुसार, नौका ऐसे क्षेत्र में पलटी जहां तस्कर अक्सर सक्रिय रहते हैं। यह घटना अमेरिकी जलक्षेत्र में नहीं हुई।
जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नौका पर 27 लोग सवार थे। तटरक्षक बल के ‘पेटी ऑफिसर’ चार्ली वैलोर ने शनिवार को कहा, ‘‘हम मदद कर सकते थे और इसी वजह से हमने अपने संसाधनों को अभियान में लगाया।’’
अन्य न्यूज़













