Colombia में नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के अगले दिन Car Bomb विस्फोट

कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में पैन-अमेरिकन हाईवे टोल प्लाजा पर शनिवार को कार बम विस्फोट हुआ। यह घटना नए राष्ट्रपति अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला के पदभार संभालने के एक दिन बाद हुई, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सेना ने इस हमले का आरोप एफएआरसी के बागी गुटों पर लगाया है।
कैली (कोलंबिया), नौ अगस्त (एपी) कोलंबिया में नये राष्ट्रपति के रूप में रूढ़िवादी नेता अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक कार बम विस्फोट हुआ। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने आरोप लगाया कि यह हमला ‘रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया’ (एफएआरसी) के दो बागी गुटों ने किया।
इन गुटों ने एफएआरसी और कोलंबिया सरकार के बीच करीब एक दशक पहले हुए शांति समझौते को स्वीकार नहीं किया था। विस्फोट देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के मुख्य मार्ग ‘पैन-अमेरिकन हाईवे’ पर एक टोल प्लाजा में हुआ। सेना ने बताया कि हमले में दो सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आई है।
एक सुरक्षाकर्मी ने प्राधिकारियों को बताया कि विस्फोट जिस कार में हुआ, उसे एक व्यक्ति वहां छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। देश के परिवहन मंत्री एल्सा नोगुएरा ने हमले की निंदा की और कहा कि इलाके में यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राजनीति में नए 48 वर्षीय वकील और कारोबारी दे ला एस्प्रिएला ने जून में हुए राष्ट्रपति चुनाव में प्रगतिशील विचारधारा वाले सीनेटर एवं पूर्व राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो के सहयोगी इवान सेपेडा को मामूली अंतर से हराया था।
अन्य न्यूज़













