Colombia के Narino में अवैध सोने की खदान ढही, 14 श्रमिकों की मौत और 7 घायल

Colombia के Narino में अवैध सोने की खदान ढही, 14 श्रमिकों की मौत और 7 घायल
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

कोलंबिया के नरीनो प्रांत स्थित एक सुदूर इलाके में गैर-कानूनी ढंग से चल रही सोने की खदान के धंसने से चौदह खनिकों की जान चली गई। सांता बारबरा डी इस्कुआंडे कस्बे के पास हुए इस हादसे में सात अन्य लोग जख्मी हुए हैं, जहां सघन जंगलों के चलते राहत टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कोलंबिया के नरीनो प्रांत के एक सुदूर इलाके में सोने की एक अवैध खदान ढहने से कम से कम 14 खनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नरीनो की प्रांतीय सरकार ने एक बयान में बताया कि सोमवार को सांता बारबरा डी इस्कुआंडे नामक छोटे कस्बे के पास यह हादसा हुआ और रात को खोज एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘यह आपात स्थिति एक बार फिर अनधिकृत खनन से जुड़े जोखिमों को उजागर करती है। तीन महीने से भी कम समय में नरीनो प्रांत में खदानें ढहने की दो घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो चुकी है।’’ सांता बारबरा डी इस्कुआंडे घने जंगलों से घिरा इलाका है। यहां केवल नाव या छोटे विमानों से ही पहुंचा जा सकता है।

इस कारण राहत एवं बचाव दलों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नरीनो के गवर्नर लुईस अल्फोंसो एस्कोबार ने कहा, ‘‘इस हादसे में कई परिवार तबाह हो गए। यह बेहद दुखद है।’’ कोलंबिया में सैकड़ों छोटी खदानें सरकारी अनुमति के बिना संचालित होती हैं।

इनमें से कुछ खदानों पर विद्रोही गुटों का नियंत्रण है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़