फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! 'इंडिया' गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लांबा ने पराग शर्मा से आगे निकलने की कोशिश की तो पराग ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लांबा ने भी पराग को थप्पड़ मारा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।
हरियाणा के फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा कांग्रेस का झंडा लेकर चलते हुए दिखाई दे रही हैं। गजना लांबा उनके साथ चल रही थीं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लांबा ने पराग शर्मा से आगे निकलने की कोशिश की तो पराग ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लांबा ने भी पराग को थप्पड़ मारा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। कौशिक ने कहा कि दोनों महिला नेताओं के बीच हुआ विवाद जल्द ही समझौते के जरिए सुलझा लिया जाएगा।
वरिष्ठ नेताओं ने कराया बीच-बचाव
घटना के वक्त मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों नेताओं को अलग कर मामला शांत कराया।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि यह नेताओं के बीच आपसी गलतफहमी का नतीजा था। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विवाद को जल्द ही आपस में बातचीत और समझौते के जरिए सुलझा लिया जाएगा।
अन्य न्यूज़















