मोदी के पेरिस पहुंचने से पहले क्या सच में फ्रांस ने लगा दिया पाकिस्तानियों की एंट्री पर बैन? इस्लामाबाद में क्यों है डर का माहौल

Pakistanis
prabhasakshi
अभिनय आकाश । Jul 8 2023 7:39PM

फ्रांस को लेकर एक खबर चल रही है जिसके मुताबिक कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने दावा किया है कि दंगों के बीच फ्रांस में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बंद कर दी गई है। इसके साथ ही इस बात की भी चर्चा हो रही है कि फ्रांस ने अपने दोस्त भारत के मुसलमानों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। इस बीच पाकिस्तान को शॉक देने वाली एक खबर सामने आई है। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा से पहले फ्रांस में पाकिस्तान के लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। इस्लामाबाद में हल्ला है कि फ्रांस ने पाकिस्तानियों पर बैन लगा दिया है। दावा किया जा रहा है कि फ्रांस ने दंगों का बदला पाकिस्तानियों से लिया और नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया। दरअसल, पुलिस गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद फ्रांस पिछले कई दिनों से दंगों की आग में जल रहा है। अब तक हजारों दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। इन सबके बीच पाकिस्तान की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: चुनावी साल में राजस्थान को PM Modi का सौगात, बोले- राज्य में अपार सामर्थ्य और संभावनाओं का केंद्र

फ्रांस को लेकर एक खबर चल रही है जिसके मुताबिक कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने दावा किया है कि दंगों के बीच फ्रांस में पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बंद कर दी गई है। इसके साथ ही इस बात की भी चर्चा हो रही है कि फ्रांस ने अपने दोस्त भारत के मुसलमानों पर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। पाकिस्तान में ये खबर कहां से आई किसी को नहीं मालूम। लेकिन पूरा पाकिस्तान इसी पर चर्चा करने में व्यस्त है। फ्रांस में हुई हिंसा पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट अलग-अलग बातें कर रहे हैं। फ्रांस में पाकिस्तानियों के लिए दरवाजे बंद होने की बात पर इस्लामाबाद में बहस चालू है। तरह-तरह की दलीलें दी जा रही हैं। हालांकि, फ्रांस ने न तो कोई ऑफिशियली कानून बनाया न पाकिस्तान पर रोक लगाया। इसके बावजूद भी इस्लामाबाद में डर है। 

इसे भी पढ़ें: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख वित्त आयोग में शामिल करने का मांग दोहराई

बता दें कि पीएम मोदी 14 जुलाई को पेरिस में आयोजित होने वाली वार्षिक बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे। यात्रा के दौरान, मोदी रक्षा और सुरक्षा से लेकर व्यापार और निवेश और जलवायु कार्रवाई तक के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर मैक्रों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। यह यात्रा विशेष होगी क्योंकि यह मैक्रों के वर्तमान कार्यकाल में किसी विदेशी नेता की पहली बैस्टिल डे परेड होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़