Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी चुनाव में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उम्मीदवारी का रविवार को समर्थन किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नेतन्याहू को एक महान योद्धा और शांति का साझेदार बताया। हमास के 2023 के हमले के बाद इजराइल में 27 अक्टूबर को पहले राष्ट्रीय चुनाव आयोजित होने जा रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुश्किलों से घिरे इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फिर से चुने जाने के लिये रविवार को समर्थन किया। ट्रंप की लोकप्रियता को देखते हुए यह समर्थन नेतन्याहू के लिए एक बड़ा सहयोग है, लेकिन पश्चिम एशिया में दोनों की रणनीतियों में मतभेद होने के कारण, अमेरिकी राष्ट्रपति ने महीनों तक यह समर्थन देने से परहेज किया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि नेतन्याहू “एक महान योद्धा प्रधानमंत्री रहे हैं, और ईरान का मुकाबला करने में शांति के लिए उससे भी कहीं बेहतर साझेदार रहे हैं।” हमास द्वारा 2023 में इजराइल पर किए गए हमले के बाद, इजराइल में 27 अक्टूबर को पहले राष्ट्रीय चुनाव होने जा रहे हैं।

समर्थन न मिलना लिकुड पार्टी के उस नेता के लिए एक बड़ा झटका था, जिसने ट्रंप के साथ अपनी करीबी दोस्ती को सत्ता में बने रहने के लिए एक अहम आधार के तौर पर पेश किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़