US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- 'अभी बहुत जल्दी है'

trump
ANI
रेनू तिवारी । Oct 22 2026 10:42AM

कई लोगों का मानना ​​है कि ट्रंप के भरोसेमंद सहयोगी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को उनकी जगह लेनी चाहिए। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि ट्रंप, वेंस को अपना उत्तराधिकारी या अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर समर्थन देने में दिलचस्पी रखते हैं।

अमेरिका में अगले महीने होने वाले मध्यावधि चुनावों (Midterm Elections) की गहमागहमी के बीच देश की भावी राजनीति को लेकर नई बहस छिड़ गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बाद रिपब्लिकन पार्टी का अगला चेहरा कौन होगा और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जगह कौन ले सकता है, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है। हालांकि, जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) की दावेदारी को लेकर सवाल पूछा गया, तो राष्ट्रपति ट्रंप ने कोई भी सीधा समर्थन देने से परहेज करते हुए साफ कह दिया कि इस बारे में बात करना "अभी बहुत जल्दी है।" कई लोगों का मानना ​​है कि ट्रंप के भरोसेमंद सहयोगी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को उनकी जगह लेनी चाहिए। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि ट्रंप, वेंस को अपना उत्तराधिकारी या अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर समर्थन देने में दिलचस्पी रखते हैं।

हाल ही में, 80 वर्षीय ट्रंप - जो अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं - से वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यही सवाल पूछा गया कि उनके बाद कौन आ सकता है और क्या वह जेडी वेंस (जो अभी 42 साल के हैं) हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस बारे में वेंस या किसी और से कभी कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा, "देखिए, मैं आपको इतना बता सकता हूं कि वह बहुत प्रतिभाशाली और अच्छे इंसान हैं, लेकिन सच कहूं तो... मुझे नहीं लगता कि हमने इस बारे में कभी कोई बातचीत की है।" ट्रंप के ठीक पीछे खड़े वेंस ने मुस्कुराते हुए हामी भरी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, "जी नहीं सर, मैंने भी यही कहा था।"

बाद में, ट्रंप ने पत्रकार से कहा कि किसी का समर्थन करने के लिए अभी "बहुत जल्दी" है। फिलहाल, वह और रिपब्लिकन पार्टी 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरे पत्रकार का सवाल लेने से पहले ट्रंप ने कहा, "आप ही बताइए, कौन यकीन करेगा... मैं इस बारे में बात नहीं करता... अभी बहुत जल्दी है, बहुत जल्दी। हमें पहले मध्यावधि चुनावों से गुजरना है; देखते हैं आगे क्या होता है।"

इसे भी पढ़ें: Ukraine को हथियार और खुफिया मदद जारी, Marco Rubio ने नकारा नीति में बदलाव

हालांकि इस बात पर बहस चल रही है कि ट्रंप के बाद कौन आएगा, लेकिन पिछले साल वेंस ने कहा था कि अगर कोई 'अनहोनी' (tragedy) होती है, तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। इससे परोक्ष रूप से देश के सर्वोच्च पद के लिए उनकी महत्वाकांक्षा झलकती है। पिछले साल अगस्त में 'यूएसए टुडे' को दिए एक इंटरव्यू में वेंस ने कहा था, "मुझे पूरा भरोसा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की सेहत अच्छी है, वे अपना बचा हुआ कार्यकाल पूरा करेंगे और अमेरिकी लोगों के लिए बेहतरीन काम करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "और अगर - भगवान न करे - कोई बड़ी अनहोनी हो जाती है, तो पिछले 200 दिनों में मुझे जो अनुभव मिला है, उससे बेहतर 'ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग' (काम के दौरान मिलने वाली सीख) और क्या हो सकती है।"

इसे भी पढ़ें: Elon Musk के हालिया ऐलान से गदगद हुए Donald Trump, शानदार दोस्त की तारीफ में पढ़े कसीदे

हालांकि, ट्रम्प ने वेंस को अपना उत्तराधिकारी मानने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते अब इस बात पर फिर से बहस छिड़ गई है कि 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जगह कौन ले सकता है। अमेरिकी संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति केवल दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। ट्रम्प का पहला कार्यकाल 2016 से 2020 तक था, और उनका दूसरा कार्यकाल 2024 के बाद शुरू हुआ। वे 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

All the updates here:

अन्य न्यूज़