यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के लोगों को एक ऐसा नया नेता चुनने का सुझाव दिया है जो रूस के साथ समझौता करने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि वोलोदिमीर जेलेंस्की के पर्याप्त प्रयास न करने की वजह से युद्ध खिंचता गया और देश का 30 प्रतिशत हिस्सा छिन गया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए भी जेलेंस्की की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है क्योंकि वर्तमान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ अपने देश के युद्ध को समाप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए भी जेलेंस्की को दोषी ठहराना। ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस से डीज़ल खरीदने का समझौता किया था ताकि अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की ऊंची कीमतों पर काबू पाया जा सके।
उन्होंने अपने देश में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए ईरान में अमेरिकी नेतृत्व वाले युद्ध के बदले यूक्रेन को दोषी ठहराने की कोशिश की। ट्रंप ने कहा, वह दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहते हैं। वह डीजल ईंधन के ज़रिए हमारे किसानों और पशुपालकों के लिए परेशानी पैदा करना चाहते हैं।
ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘मेरा सुझाव है कि वे (यूक्रेन के लोग) एक ऐसा नया नेता चुनें जो कोई समझौता कर सके। कुछ कारणों से वह (जेलेंस्की) ऐसा कभी नहीं करते।’’ ट्रंप ने यह दावा भी किया कि यदि वह 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन और रूस के बीच यह युद्ध शुरू होने का कोई कारण नहीं था।
यह अक्षमता के कारण शुरू हुआ।’’ जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने (जेलेंस्की ने) अपने देश का 30 प्रतिशत हिस्सा गंवा दिया है और दोनों पक्षों को मिलाकर 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा लाखों लोग मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए।
अन्य न्यूज़













