सिनाई नरसंहार के बाद सैनिकों ने 14 आतंकवादियों को मार गिराया: मिस्र

Egypt says troops killed 14 militants after Sinai massacre

मिस्र के एक गांव में पिछले हफ्ते एक मस्जिद पर आतंकवादियों के हमले में 305 लोगों के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सिनाई और उससे लगते स्वेज नहर प्रांत में कम से कम 14 आतंकवादियों को मार गिराया।

काहिरा। मिस्र के एक गांव में पिछले हफ्ते एक मस्जिद पर आतंकवादियों के हमले में 305 लोगों के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सिनाई और उससे लगते स्वेज नहर प्रांत में कम से कम 14 आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी मिस्र के अधिकारियों ने दी है। गृह मंत्रालय ने कहा कि 11 संदिग्ध आतंकवादी इस्लामिया प्रांत में एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए।

मंत्रालय ने कहा कि वहां छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। सेना के प्रवक्ता कर्नल तामेर अल रिफाई ने कहा कि मध्य सिनाई में तीन संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी। उत्तरी सिनाई की एक मस्जिद पर शुक्रवार को हुआ हमला मिस्र के आधुनिक इतिहास में सबसे खतरनाक हमला था। मृतकों में 27 बच्चे शामिल थे और 128 अन्य लोग जख्मी हुए थे। मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक इस्लामिक स्टेट समूह ने नहीं ली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़