मेक्सिको के ज़ाकाटेकस में हुई गोलीबारी, आठ लोगों मौत

gun

शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना, ज़ाकाटेकस में एक राजमार्ग पर हवाई पुल से तीन शव लटके पाए जाने के बाद हुई, जहां पिछले सप्ताह 10 अन्य शव पाए गए थे, जिनमें से नौ एक पुल से लटके हुए थे।

मेक्सिको के ज़ाकाटेकस राज्य में गोलीबारी की दो घटनाओं में आठ लोगों मौत की हो गई है। राज्य अभियोजकों ने शनिवार को कहा कि वालपराइसो नगर के पास हुई गोलीबारी वाली जगहों से वाहन एवं बंदूकें बरामद की गई हैं। यह जगह जलिस्को राज्य से लगने वाली सीमा के पास है। जलिस्को और सिनालोआ कार्टेल (मादक पदार्थ उत्पादक समूह) के बीच हुई लड़ाई में बंदूकधारी मारे गए। नेशनल गार्ड और सैनिकों ने गोलीबारी के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

 शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना, ज़ाकाटेकस में एक राजमार्ग पर हवाई पुल से तीन शव लटके पाए जाने के बाद हुई, जहां पिछले सप्ताह 10 अन्य शव पाए गए थे, जिनमें से नौ एक पुल से लटके हुए थे। बुधवार को, मेक्सिको की सेना ने घोषणा की कि वह जाकाटेकस को जंगी जहाज भेजेगी। सिनालोआ और जलिस्को न्यू जनरेशन समूह राज्य पर अपना-अपना नियंत्रण हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो मादक पदार्थों के लिए एक प्रमुख पारगमन बिंदु हैं, विशेष रूप से शक्तिशाली सिंथेटिक दर्द निवारक दवा फेंटेनाइल के लिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़