ईयू परिषद के प्रमुख ने रूस छोड़ने के इच्छुक लोगों को शरण देने का सुझाव दिया

EU

मिशेल ने यूरोपीय संसद में अपने संबोधन में ,‘‘बुचा और कई अन्य शहरों में मानवता के खिलाफ ,निर्दोष नागरिकों के खिलाफ अपराधों पर आक्रोश व्यक्त किया’’ इसके बाद उन्होंने रूसी सैनिकों से आदेशों को नहीं मानने का भी आह्वान किया।

ब्रसेल्स|  यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय संघ के देशों को यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों को छोड़ने की इच्छा रखने वाले रूसी सैनिकों को शरण देने के तरीकों पर विचार करना चाहिए।

मिशेल ने यूरोपीय संसद में अपने संबोधन में ,‘‘बुचा और कई अन्य शहरों में मानवता के खिलाफ ,निर्दोष नागरिकों के खिलाफ अपराधों पर आक्रोश व्यक्त किया’’ इसके बाद उन्होंने रूसी सैनिकों से आदेशों को नहीं मानने का भी आह्वान किया। उन्होंने यूक्रेन से सामने आई उन तस्वीरों का जिक्र किया जो हत्याओं, यातनाओं के साक्ष्य पेश करती हैं। मिशेल ने कहा कि वे रूसी सैनिकों को संदेश देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर आप अपने यूक्रेनी भाइयों और बहनों की हत्याओं में शामिल नहीं होना चाहते ,अगर आप अपराधी नहीं बनना चाहते तो अपने हथियार फेंक दीजिए, लड़ाई बंद कर दीजिए और युद्धक्षेत्र से चले जाइए।’’

हालांकि इसी प्रकार के विचार यूरोपीय संघ के कुछ सांसद पहले भी रख चुके हैं, अब मिशेल ने उनकी बात दोहराते हुए कहा कि रूस छोड़ने की इच्छा रखने वालों को शरण देना ‘‘ अच्छा विचार है,और हमें इस पर आगे बढ़ना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़