पिता बना हीरो! बेटी को sex slavery से छुड़ाया और बाद में बेचने वाले को उतारा मौत के घाट

father brutally killed man who allegedly sold his daughter into sex slavery
निधि अविनाश । Nov 3 2021 3:24PM

अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के एक पिता ने अपने बेटी को यौन तस्करों से बचाया और बाद में उस व्यक्ति को भी मार डाला जिसने उसकी बेटी को बेचने की कोशिश की थी। एक खबर के मुताबिक, पिता ईसेनमैन पर कोई भी हिंसक आपराधिक इतिहास नहीं है लेकिन हत्या के मामले में उसे हत्यारा घोषित किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक पिता की काफी तारीफ की जा रही है। कोई उन्हें हीरो कह रहा है तो कोई सुपरमैन। बता दें कि, अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के एक पिता ने अपने बेटी को यौन तस्करों से बचाया और बाद में उस व्यक्ति को भी मार डाला जिसने उसकी बेटी को बेचने की कोशिश की थी। सोमवार को एक पुलिस विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि, बेटी को बेचने वाला शख्स उसका बॉयफ्रेंड एंड्रयू सोरेनसन है और उसने अक्टूबर 2020 में लड़की को वैश्यवृति में उतार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए बेटी के पिता जॉन ईसेनमैन ने न केवल अपनी बेटी को देह व्यापार से निकाला बल्कि आरोपी को मौत के घाट भी उतार दिया। एक खबर के मुताबिक, पिता ईसेनमैन पर कोई भी हिंसक आपराधिक इतिहास नहीं है लेकिन हत्या के मामले में उसे हत्यारा घोषित किया गया है, साथ ही उस पर  $ 1 मिलियन का बांड भी रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: 5 से 11 साल के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की मिली मंजूरी

पुलिस के अनुसार, पिता ने अक्टूबर 2020 में अपनी बेटी को वेश्यावृत्ति से छुड़ाया फिर पिता ने आरोपी को पकड़ा और हत्या कर दी। पिता ने सोरेनसन के सिर में सिंडर ब्लॉक से कई बार प्रहार किया और उसे बार-बार छुरा घोंपा जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी बेटी का बदले ले रहे पिता ने आरोपी को मारने के बाद शव को एक दूरदराज के इलाके मे ले गया और कार के अंदर शव को छोड़ कर चला गया। आरोपी के शव के अवशेष एक साल बाद पुलिस को मिले।

 पिता को मिल रही सहारना

यह खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई जिसके बाद यूजर्स पिता के काम की सराहना कर रहे है। कई युजर्स उनके अपराध को सही मान रहे है। एक यूजर ने लिखा कि, "मुझे उम्मीद है कि इस आदमी को सबसे अच्छा वकील मिलेगा और उसे कोई सजा नहीं मिलेगी। एक अन्य व्यक्ति ने सुझाव देते हुए लिखा कि, "कोई भी अच्छा पिता ऐसा ही करता।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "उस पिता और उनके परिवार को आशीर्वाद दें। उनकी बेटी के आजीवन स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़