बलूचिस्तान में हालात खराब! आतंकियों ने किया सुरक्षा बलों पर हमला, पांच सैनिकों की मौत

Balochistan

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगा कर हमला किया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

कराची। दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगा कर हमला किया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक बलूचिस्तान के सीबी जिले के संगन इलाके में गोलीबारी के दौरान आतंकवादियों को भी काफी नुक़सान पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल पर गंभीर का हमला, कहा- हर चीज में झूठ बोलकर निकल नहीं सकते

पाकिस्तान सशस्त्र बल के मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (अंतर सेवा जनसंपर्क) ने बताया कि गोलीबारी के दौरान ‘फ़्रंटियर कोर बलूचिस्तान’ के पांच सैनिकों की मौत हो गई। आईएसपीआर ने बताया कि तलाश अभियान जारी है। इस महीने की शुरुआत में भी एक हमले में फ्रंटियर कोर के चार सैनिकों की मौत हो गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़