बांग्लादेश पूर्व सैन्य तानाशाह हुसैन मोहम्मद इरशाद का निधन

former-bangladesh-president-hussain-mohammad-irshad-passes-away

बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह हुसैन मोहम्मद इरशाद का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार को ढाका के एक अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि वह 91 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी रौशन इरशाद, एक बेटा और दो दत्तक पुत्र हैं। जातीय पार्टी के प्रमुख और संसद में विपक्ष के नेता इरशाद को 22 जून को कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ढाका। बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह हुसैन मोहम्मद इरशाद का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार को ढाका के एक अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि वह 91 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी रौशन इरशाद, एक बेटा और दो दत्तक पुत्र हैं। जातीय पार्टी के प्रमुख और संसद में विपक्ष के नेता इरशाद को 22 जून को कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस का कहना है कि रविवार सुबह पौने आठ बजे पूर्व राष्ट्रपति ने अंतिम सांस ली।

इसे भी पढ़ें: परमाणु संवर्धन पर ‘बेहतर होगा सतर्क रहे’ ईरान : ट्रंप

वह पिछले नौ दिन से अस्पताल के आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। राष्ट्रपति अब्दुल हमिद, प्रधानमंत्री शेख हसीना और संसद के अध्यक्ष डॉक्टर शिरिन शमिन चियुधुए ने इरशाद के निधन पर शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इरशाद 1982 में सत्तापलट के बाद राष्ट्रपति बने थे और आठ साल तक इस पद पर रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़